Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

केंद्रीय संस्कृति पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Tourism Minister Gajendra Singh Shekhawat's Visit to Jodhpur: केंद्रीय संस्कृति पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार परिवार के साथ जोधपुर पहुंचे।

Tourism Minister Gajendra Singh Shekhawat's Visit to Jodhpur: केंद्रीय संस्कृति पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जोधपुर का दौरा किया। इस दौरान मंत्री के साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा।

कार्यकर्ताओं ने किया मंत्री का स्वागत

केंद्रीय संस्कृति पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा विधायक अतुल भंसाली विधायक देवेंद्र जोशी मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के पदाधिकारी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों की ओर से मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का स्वागत किया। इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्प माला पहनाई और ढोल नगाड़ो और बैंड की धुन के साथ स्वागत किया गया।

सुरक्षा के इंतजाम रहे मौजूद

केंद्रीय संस्कृति पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए। मंत्री के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

रिपोर्ट: सुधीर पाल