Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

केएल राहुल से पहले धोनी पर भड़क चुके हैं संजीव गोयनका, MSD को हटा स्टीव स्मिथ को बनाया था कप्तान

धोनी के लिए शाहरुख खान ने कहा था कि वो अपना पहजामा बेचकर भी धोनी को खरीद लें, अगर वो ऑक्शन में आएं। प्रीति जिंटा और नीता अंबानी से लेकर दूसरी टीम भी धोनी को कप्तान के तौर पर हर शर्त पर पाने के लिए तैयार हैं। लेकिन उनके करियर में पहली बार हुआ था, जब महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाया था। संजीव गोयनका ने धोनी को हटाकर स्टीव स्मिथ में कप्तान बना दिया था।

केएल राहुल से पहले धोनी पर भड़क चुके हैं संजीव गोयनका, MSD को हटा स्टीव स्मिथ को बनाया था कप्तान
केएल राहुल से पहले धोनी पर भड़क चुके हैं संजीव गोयनका, MSD को हटा स्टीव स्मिथ को बनाया था कप्तान

बीते दिन आईपीएल के 57वें मुकाबले के बाद फैंस को कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसके बाद से फैंस लगातार संजीव गोएनका को ट्रोल कर रहे हैं। लखनऊ सुपरजायट्स को मिली लगातार दूसरी हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका मैदान में कप्तान केएल राहुल पर आग-बबूला हो गए। उनका वो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लेकिन ये पहली बार नहीं है, जब संजीव गोयनका ने ऐसा कुछ किया है। इससे पहले भी वो ऐसा कर चुके हैं।

इससे पहले धोनी के साथ किया था बुरा बर्ताव

महेंद्र सिहं धोनी को भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के श्रेष्ठ क्रिकेट कप्तानों में गिना जाता है। सीएसके के अलावा धोनी ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी की है। महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी का करिश्मा क्या है, ये बताने की जरुरत नहीं। धोनी के लिए शाहरुख खान ने कहा था कि वो अपना पहजामा बेचकर भी धोनी को खरीद लें, अगर वो ऑक्शन में आएं। प्रीति जिंटा और नीता अंबानी से लेकर दूसरी टीम भी धोनी को कप्तान के तौर पर हर शर्त पर पाने के लिए तैयार हैं। लेकिन उनके करियर में पहली बार हुआ था, जब महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाया था। संजीव गोयनका ने धोनी को हटाकर स्टीव स्मिथ में कप्तान बना दिया था।

चेन्नई सुपर किंग्स के बैन होने के चलते वो राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स आए थे और उन्हें कप्तान बनाया गया था। लेकिन संजीव गोयनका ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स में धोनी की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया था। धोनी को कप्तानी से हटाने को लेकर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने तब पीटीआई से कहा था,"धोनी ने पद नहीं छोड़ा है। हमने आगामी सीज़न के लिए स्टीव स्मिथ को कप्तान नियुक्त किया है। सच कहूं तो पिछला सीजन हमारे लिए अच्छा नहीं रहा था और हम चाहते थे कि कोई युवा टीम का नेतृत्व करे और आगामी सीजन 10 से पहले इसे नया रूप दे।"

मैच में मिली लखनऊ को 10 विकेट से हार

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायट्स के बीच खेला गया मुकाबला आईपीएल के अन्य मुकाबलों से अलग था। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 165 रन बोर्ड पर लगाए। लेकिन   की सलामी जोड़ी- अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने लखनऊ के खिलाफ जब 166 रनों के लक्ष्य का पीछा शुरू किया, तो उन्होंने तूफान ला दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 9.4 ओवर में 167 रन रन बना दिए और मैच अपने नाम कर लिया।