Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

MS Dhoni-Sakshi Marriage Anniversary: 15वीं मैरिज एनिवर्सरी का खास सेलिब्रेशन, साक्षी धोनी ने शेयर किया प्यारा सा पोस्ट

MS Dhoni-Sakshi Marriage Anniversary: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी आज यानी 4 जुलाई को अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। उन्होंने केक काटकर अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर साक्षी धोनी ने एक प्यारा सा पोस्ट भी शेयर किया। 

MS Dhoni-Sakshi Marriage Anniversary: 15वीं मैरिज एनिवर्सरी का खास सेलिब्रेशन, साक्षी धोनी ने शेयर किया प्यारा सा पोस्ट
MS Dhoni-Sakshi Marriage Anniversary:

MS Dhoni-Sakshi Marriage Anniversary: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी आज यानी 4 जुलाई को अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। उन्होंने केक काटकर अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर साक्षी धोनी ने एक प्यारा सा पोस्ट भी शेयर किया। 

केक काटकर मनाई 15वीं शादी की सालगिराह

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी आज यानी 4 जुलाई को अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों की मुलाकात साल 2007 में कोलकाता के ताज होटल में हुई थी, जहां भारतीय टीम ठहरी थी और उस दौरान साक्षी उसी होटल में होटल मैनेजमेंट के लिए इंटर्नशिप कर रही थीं। जानकारी के मुताबिक, इसके बाद साल 2008 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया, फिर दो साल तक डेट करने के बाद 4 जुलाई 2010 को एमएस धोनी और साक्षी ने देहरादून में शादी कर ली। आज दोनों अपनी शादी की 15वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं।

साक्षी धोनी ने शेयर किया प्यारा सा पोस्ट

महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्यारा सा पोस्ट शेयर किया हैं, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हमारे 15वें साल की शुरुआत। आपको बता दें, हाल ही में धोनी और उनकी वाइफ के घूमने की तस्वीरे काफी वायरल हुई थी। धोनी ने टीम इंडिया की जीत पर एक पोस्ट लिखकर, टी-20 विश्वकप जीत को अपने जन्मदिन का तोहफा बताया था।