Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

T20 World Cup 2024: फ्लोरिडा में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द, मुकाबले पर भी संकट, जानिए क्या है मामला?

भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज में सिर्फ कनाडा के साथ मैच बाकी है, लेकिन मैच से पहले ही बारिश ने खेल दिखाना शुरु कर दिया है। अमेरिका में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द करना पड़ा है।

T20 World Cup 2024: फ्लोरिडा में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द, मुकाबले पर भी संकट, जानिए क्या है मामला?
T20 World Cup 2024

भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज में सिर्फ कनाडा के साथ मैच बाकी है, लेकिन मैच से पहले ही बारिश ने खेल दिखाना शुरु कर दिया है। अमेरिका में टीम इंडिया का प्रैक्टिस सेशन रद्द करना पड़ा है। यही नहीं अगर हालात नहीं सुधरे तो कनाडा के साथ होने वाले भारतीय टीम के आखिरी ग्रुप मैच को भी इसी तरह से रद्द करना पड़ सकता है। वहां लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सड़क पानी में डूबे हैं। वैसे टीम इंडिया पहले ही 3 मुकाबले जीतकर सुपर 8 में पहुंच चुका है।

फ्लोरिडा पहुंचने का BCCI ने शेयर किया वीडियो

USA के खिलाफ न्यूयॉर्क में जीत दर्ज करने के तुरंत बाद ही टीम इंडिया फ्लोरिडा के लिए निकल गई थी। टीम इंडिया के फ्लोरिडा पहुंचने का वीडियो भी BCCI ने सोशल मीडिया पर डाला है।

इन मैचों पर मौसम की मार

फ्लोरिडा के खराब मौसम का असर सिर्फ भारत-कनाडा ही नहीं बल्कि USA बनाम आयरलैंड और पाकिस्तान-आयरलैंड के मुकाबले पर भी पड़ेगा। इन टीमों में बारिश से खेल बिगड़ने पर भारत और USA के लिए चिंता की बात नहीं है। लेकिन, पाकिस्तान के लिए टर्नामेंट का अंत हो सकता है। दरअसल, टूर्नामेंट में पाकिस्तान की उम्मीदों के लिए जरूरी है कि आयरलैंड की टीम USA को हरा दे। लेकिन, ऐसा तभी संभव होता दिखेगा जब बारिश थमेगी। अगर बारिश नहीं रुकी और USA-आयरलैंड मैच रद्द हुआ तो पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा।