Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

यूपी के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने परिवार समेत किए बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपरिवार भगवान केदारनाथ- बद्रीनाथ धाम के दर्शन किये। उप-मुख्यमंत्री हैलीकाप्टर से सुबह करीब सवा दस बजे केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां हैली पेड पर मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने उप मुख्य मंत्री का स्वागत किया।

आज यानी 13 जून को उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपरिवार भगवान केदारनाथ- बद्रीनाथ धाम के दर्शन किये। उप-मुख्यमंत्री हैलीकाप्टर से सुबह करीब सवा दस बजे केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां हैली पेड पर मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने उप मुख्य मंत्री का स्वागत किया।

उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक

उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केदारनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन किये। भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया तथा लोककल्याण की कामना की। दर्शनों के बाद श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने उप्र के उप मुख्य मंत्री का स्वागत किया और बाबा केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। उप-मुख्यमंत्री को प्रभारी अधिकारी ने श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के बावत जानकारी दी।

केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ के किए दर्शन

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात दोपहर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। दिन में करीब सवा बारह बजे  श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये। तत्पश्चात मंदिर समिति ने उन्हें भगवान बदरीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया।

रिपोर्ट- सुधीर पाल