Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Delhi New CM Atishi Marlena: दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री 'कठपुतली', जानिए क्यों हैं आतिशी 'लेडी बॉस'!

Delhi New CM Atishi Marlena: दिल्ली की तीसरी मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुईं हैं। आतिशी साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुनी गईं और 2023 में पहली बार केजरीवाल सरकार में मंत्री बनीं थीं। अब साल 2024 में वो मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

Delhi New CM Atishi Marlena: दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री 'कठपुतली', जानिए क्यों हैं आतिशी 'लेडी बॉस'!
Delhi New CM Atishi Marlena

Delhi New CM Atishi Marlena: आम आदमी पार्टी के मुखिया ने इस्तीफा देने के साथ ही साफ कर दिया था, वो गहन रणनीति के साथ दिल्ली के साल 2025 चुनावों को देख रहे हैं। अब आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही है। वैसे, सही बात तो ये है कि अरविंद केजरीवाल के द्वारा जब इस्तीफा देने की बात कही गई थी, तब से ही आतिशी का नाम सबसे आगे चल रहा था। विपक्ष उन्हें अरविंद केजरीवाल की ‘कठपुतली’ कहे, या कुछ भी। मंत्री आतिशी का अब मुख्यमंत्री बनने तक का सफर कैसा रहा है, वो जानना दिलचस्प होगा।

आतिशी बनेंगी दिल्ली की तीसरी महिला CM

दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी बनने जा रही है। वो राजधानी की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। हम जानते हैं कि आतिशी अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में सबसे हैवीवेट मंत्रियों में से हैं। वैसे तो पहले ही उनका नाम सबसे आगे था, लेकिन अब विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है। मंगलवार सुबह से आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सर्वसम्मति से नए नेता सदन का चुनाव किया गया। आपको बता दें, आतिशी से पहले बीजेपी की तरफ से सुषमा स्वराज और कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

ये भी पढे़

कौन हैं आतिशी?

दिल्ली की तीसरी मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुईं हैं। आतिशी साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुनी गईं और 2023 में पहली बार केजरीवाल सरकार में मंत्री बनीं थीं। अब साल 2024 में वो मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। आपको बता दें, इससे पहले आतिशी साल 2019 में पूर्वी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं और बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर से 4.77 लाख वोटों से हार गई थीं और तीसरे नंबर पर आईं थीं।

अरविंद केजरीवाल की करीबी है आतिशी!

Puppet CM of Delhi

— BJP Delhi (@BJP4Delhi)

बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा है कि वो अरविंद केजरीवाल की कठपुलती है। लेकिन आतिशी, अरविंद केजरीवाल की सबसे विश्वासपात्रों में से एक और करीबी सहयोगियों में गिनी जाती हैं। वो अन्ना आंदोलन के समय से संगठन में सक्रिय हैं। इस समय उनके पास सबसे ज्यादा मंत्रालयों की जिम्मेदारी है और जब मार्च में केजरीवाल जेल गए, तब से वो पार्टी से लेकर सरकार तक के मसले पर मोर्चा संभाले देखी गई हैं। मुख्यमंत्री को लेकर जिन अन्य नामों की चर्चा चल रही थी, उनमें कैलाश गहलोत, गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज का नाम भी शामिल था।

ये भी पढ़ें

केजरीवाल ने पहले ही चल दी थी अपनी बाजी!

अरविंद केजरीवाल के ऊपर जब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, तो उन्होंने सबसे पहले आतिशी को 9 मार्च 2023 को कैबिनेट मंत्री बनाया था, बल्कि सबसे ज्यादा मंत्रालय भी दिए थे। आतिशी ना सिर्फ दिल्ली सरकार में इकलौती महिला मंत्री हैं, बल्कि उनके पास इस वक्त दिल्ली सरकार में सबसे ज्यादा मंत्रालय भी हैं। वो शिक्षा विभाग, PWD, जल विभाग, राजस्व, योजना और वित्त विभाग संभाल रही हैं। महिला वोट और महिलाओं से जुड़े केजरीवाल के आगे के वादों को ध्यान में रखते हुए भी आतिशी का नाम अहम माना जा रहा है।