Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

पीएम मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड... मनमोहन सिंह को छोड़ देंगे पीछे, जानिए क्या है वजह

लाल किले पर झंडा फहराने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के नाम है। इसके बाद इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले पर झंडा फहराया। पं. नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार झंडा फहराया।

पीएम मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड... मनमोहन सिंह को छोड़ देंगे पीछे, जानिए क्या है वजह

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ऐसा करके पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आगे निकल जाएंगे, मनमोहन सिंह ने लगातार 10 बार तिरंगा फहराया था। लेकिन इस मामले में वह पंडित जवाहरलाल नेहरू से पीछे रहेंगे। नेहरू ने लगातार 17 बार लाल किले पर झंडा फहराया था।

इसे भी पढ़िये -

नेहरू ने 17 तो इंदिरा ने 16 बार फहराया तिरंगा
पहले लाल किले पर झंडा फहराने का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के नाम है। इसके बाद इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले पर झंडा फहराया। पं. नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार झंडा फहराया। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1976 तक लगातार 5 बार और 1980 से 1984 तक 16 बार लाल किले पर झंडा फहराते हुए देश को संबोधित किया। वहीं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2004 से 2013 तक लगातार दस बार झंडा फहराया।

इस बार क्या है खास
इस बार स्वतंत्रता दिवस पर 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार अतिथि आकर्षण का केंद्र होंगे। खास बात यह है कि इनमें से 4 हजार विशिष्ट अतिथि महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग से होंगे। जाति पर मचे सियासी बवाल के बीच पीएम मोदी ने इन चार श्रेणियों को देश की चार जातियों में शामिल किया था। वहीं ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी भी अतिथि होंगे। पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।