Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

अबकी बार का नेताओं का अनोखा प्रचार। लोकसभा चुनाव आते ही जनता को लुभाने की अनोखी कोशिशें…

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। लिहाजा इसके लिए अब कम ही वक्त बचा है। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी जोर शोर से प्रचार में जुटे हैं। इसके लिए वह तरह-तरह से वोटरों को लुभाने की कोशिश भी कर रहे हैं। कोई आदिवासियों के साथ महुआ का फूल बीन रहा है।  कोई खेत में जाकर गेहूं काट रहा है। यहां तक कि लोग समोसा और चाउमिन तक बनाकर लोगों को खिलाते दिख रहे हैं। वहीं एक ऐसा भी प्रत्याशी है जो लोगों के घर जाकर पशुओं का चारा काटने में उनकी मदद कर रहा है।

राहुल गांधी का अजब गजब प्रचार

अपने तरीके से लोगों के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित करने के लिए अलग-अलग काम करने में सबसे आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं। हेलिकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी आ जाने के बाद राहुल ने अभी शहडोल में रात गुजारी थी। वहां वह सामान्य से ढ़ाबे पर गए और डिनर किया। फिर सुबह में जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला उमरिया की ओर जा रहा था। तो रास्ते में आदिवासी महिलाओं को महुआ फूल बीनते देख रुक गए। इसके बाद उन्होंने भी महुआ फूल बीनकर जमा किया और महिलाओं को दे दिया।

ज्योतिराज सिंधिया के बेटे तलते दिखे समोसा

मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता माधवराव सिंधिया के चुनाव प्रचार में उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया समोसे तलते और भजन गाते दिखे। इन दिनों वह अपने पिता के लिए क्षेत्र में जाकर खूब प्रचार कर रहे हैं और आम लोगों के बीच जाकर उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों में शामिल होकर उनके जैसा दिखने का प्रयास कर रहे हैं। इस आम चुनाव में अपने पिता के लिए महाआर्यमन भी लोगों का दिल जीतने के लिए काफी कोशिश कर रहे हैं।

ओमप्रकाश राजभर ने खेतों में जाकर काटी गेहूं की फसल

सुर्खियों में रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर का अभी कुछ दिन पहले ही गेहूं की फसल काटते वीडियो सामने आया था। अभी गेहूं की फसल कटाई का समय है। ग्रामीण क्षेत्र में किसान महिला पुरुष एकजुट होकर खेतों में गेहूं की फसल कटाई कर रहे हैं। ऐसे में राजभर खेतों पर वोट मांगने के लिए पहुंचे और उनके साथ खेतों में सहानुभूति लेने के लिए मदद के तौर पर गेहूं की फसल काटने लगे।

सपा प्रत्याशी ने मशीन से काटा हरा चारा

इसी तरह कुछ दिन पहले इटावा लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने भी चुनाव प्रचार के लिए मशीन से चारा काटने में लोगों की मदद करते दिखे। इटावा के भरथना विधानसभा में वोट मांगते समय गांव-गांव में भ्रमण करते हुए एक जगह सुबह जल्दी पहुंच गए। वहां महिलाएं कुट्टी मशीन से चारा काट रही थी। बस जिंतेंद्र दोहरे भी उनके साथ चारा काटने में मदद करने लगे।

भूपेंद्र यादव ने खेत में काटे गेहूं

भूपेंद्र यादव भी खेत में गेहूं की फसल काटते दिखे। अलवर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव का खेत में काम करने का अंदाज खूब वायरल हो रहा है। लोग इसको खास पसंद कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भूपेंद्र यादव मुंडावर पहुंचे। वहां खरेटा गांव में वो अचानक खेत में पहुंचकर महिलाओं का हाथ बंटाने लगे। अलवर व आसपास क्षेत्र में इस समय गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। ऐसे में भूपेंद्र यादव खेत में महिलाओं के साथ लावणी करने लगे। दिन की कड़कड़ाती धूप में भूपेंद्र यादव को खेत में काम करता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई।