Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

जानिए दिल्ली के कुछ सबसे महंगे स्कूलों के नाम,फीस सुन उड़ जाएंगे आपके होश...

हम दिल्ली के टॉप 7 सबसे अच्छे और महंगे स्कूलों के बारे में जानेंगे, जो अपने छात्रों को बेजोड़ सीखने का अनुभव प्रदान करते हैं.कुछ सर्वश्रेष्ठ स्कूल, अपनी असाधारण सुविधाओं, विश्व स्तरीय शिक्षा और बेजोड़ सीखने के अनुभवों और बेहद महंगी फीस के लिए भी जाने जाते हैं. 

जानिए दिल्ली के कुछ सबसे महंगे स्कूलों के नाम,फीस सुन उड़ जाएंगे आपके होश...

DPS International School, Saket, Delhi

यह स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रणाली का पालन करता है। फीस के बारे में जानकारी के लिए आप स्कूल की वेबसाइट देख सकते हैं।

Sanskriti School, Delhi

संस्कृति स्कूल वसंत कुंज में है और यहां IB Diploma Programme की पढ़ाई होती है। यहां पढ़ाई के लिए आपको सालाना 6 से 8 लाख रुपए तक देने पड़ सकते हैं।

GD Goenka World School

जी.डी. गोयंका वर्ल्ड स्कूल वसंत कुंज में है और यहां CBSE बोर्ड से पढ़ाई होती है, लेकिन यहां अंतरराष्ट्रीय मानक और नजरिया भी अपनाया जाता है। यहां पढ़ाई के लिए आपको सालाना 5 से 7 लाख रुपए तक फीस भरनी पड़ सकती है।

Apeejay School, Sheikh Sarai

यह स्कूल CBSE और IB Diploma Programme, दोनों तरह की पढ़ाई देता है। यहां पढ़ाई का स्तर बहुत ऊंचा है और बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दिया जाता है। यहां पढ़ाई की सालाना फीस 8 लाख रुपए तक हो सकती है।

The British School, Chanakyapuri, Delhi

चाणक्यपुरी का द ब्रिटिश स्कूल इंटरनेशनल बैकालॉरेट (IB) डिप्लोमा प्रोग्राम की पढ़ाई करवाता है। यहां पढ़ाई की सालाना फीस 12 लाख रुपए से भी ज्यादा है।

American Embassy School, Delhi

अमेरिकन एंबेसी स्कूल चाणक्यपुरी में है और यहां अमेरिकी पाठ्यक्रम के हिसाब से पढ़ाई होती है। यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है। यहां पढ़ाई की सालाना फीस 15 लाख रुपए से भी ज्यादा है और भारत में रहने वाले अमेरिकी राजदूत और दूतावास अधिकारियों के बच्चे भी यहीं पढ़ाई करते हैं।

​Pathways World School, Gurgaon

अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा पाथवेज वर्ल्ड स्कूल IBDP, कैम्ब्रिज IGCSE और CBSE, तीनों बोर्ड से पढ़ाई करवाता है। यहां की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। यहां अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए आपको सालाना 6 से 8 लाख रुपए तक फीस देनी पड़ सकतेी है।