Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Anant Ambani Wedding Outfit Cost: अनंत अंबानी के जूते में लगा सोना, शेरवानी में हीरे, कितनी है शादी के आउटफिट की कीमत

Anant Ambani Wedding Outfit Cost: अनंत अंबानी ने ऑरेंज कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। शेरवानी में एक हाथी की शेप का ब्रोच लगा हुआ था। जिसकी कीमत 14 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Anant Ambani Wedding Outfit Cost: अनंत अंबानी के जूते में लगा सोना, शेरवानी में हीरे, कितनी है शादी के आउटफिट की कीमत
Anant Ambani Wedding Outfit Cost

Anant Ambani Wedding Outfit Cost:अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग हो चुकी है। अंबानी परिवार ने शादी में पानी की तरह पैसा बहाया है। अनंत अंबानी ने भी अपनी शादी की आउटफिट पर कम खर्च नहीं किया हैं। अनंत अंबानी के जूतों पर सोने का काम, सिर पर बंधे साफे में हीरा और शेरवानी में सोने और हीरे से काम करवाया है।

लाल साफे पर लगाया हीरा

अनंत अंबानी के वेडिंग आउटफिट के साथ ही उनके गया था, जिसपर डायमंड सॉलिटेयर जड़ा हुआ था। अनंत अंबानी को जो साफा उनकी भाभी श्लोका मेहता की ओर से बांधा गया था, वो घरचोला कपड़े से बना हुआ था। साफे में एक यूनिक गोल्डन एम्बेलिश्ड बॉर्डर भी था। इसके अलावा उसमें दो बड़े सॉलिटेयर और एक पंख लगा हुआ था जो अनंत के लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था।

ये भी पढ़े

अनंत के ब्रोच की कीमत 14 करोड़ रुपये

अनंत अंबानी ने ऑरेंज कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। शेरवानी में एक हाथी की शेप का ब्रोच लगा हुआ था। उनकी शेरवानी पर 5 हीरे के बटन लगे हुए थे। ज्वेलरी ब्लॉगर जिया भंसाली के मुताबिक, अनंत अंबानी ने जो ब्रोच लगाया हुआ था वो 14 करोड़ रुपए का है।

वेडिंग आउटफिट की कीमत 214 करोड़ रुपये

अनंत अंबानी ने ऑरेंज कलर की शेरवानी पहनी हुई थी जिसपर गोल्डन कलर का काम हुआ था। बताया जा रहा है कि इस आउटफिट में असली सोना लगा हुआ था। उन्होंने व्हाइट पजामा पहन रखा था, जिसके नीचे उनके स्पोर्ट्स शूज ने भी काफी ध्यान खींचा। ये भी कहा जा रहा है उनके शूज पर भी सोना का काम हो रखा था। ब्रोच की कीमत के अलावा उनकी वेडिंग आउटफिट की कीमत 214 करोड़ रुपये बताई जा रही है।