Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

इस तारीख को मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, मैटरनिटी लीव लेकर बच्चे के साथ बिताएंगी समय!

मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण अपने बच्चे संग टाइम बिताना चाहती हैं। जिसके लिए वो 5 महीने या इससे ज्यादा का ब्रेक ले सकती हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका ने काफी पहले ही इस ब्रेक के लिए अप्लाई कर लिया था, मगर इस दौरान वर्क कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी की। वो मार्च 2025 तक ब्रेक पर रहेंगी।

इस तारीख को मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, मैटरनिटी लीव लेकर बच्चे के साथ बिताएंगी समय!
Deepika Padukone

बॉलीवुड एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। ब्यूटीफुल कपल रणवीर सिंह और दीपिका ने इसी साल जनवरी में बच्चे के आने की खुशी फैंस संग साझा की थी। साथ ही सिंतबर में वो बच्चे को जन्म देंगी, ये भी बताया था। लेकिन अब दीपिका पादुकोण की डिलीवरी डेट आ गई है और वो कब तक छुट्टी पर रहेंगी, ये भी पता चल गया है।

सितंबर में दीपिका बनेंगी मां

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सिंतबर में पेरेंट्स बनने वाले हैं, ये तो हम जानते हैं। लेकिन अब दीपिका की डिलीवरी डेट भी सामने आ गई है। न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, वो 28 सिंतबर को मां बनेंगी। उनकी डिलीवरी मुंबई में ही होगी। बताया गया है कि सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो साउथ बॉम्बे में स्थित एक हॉस्पिटल में 28 सितंबर को बच्चा डिलीवर करेंगी। हाल फिलहाल में दीपिका हर वो पल एन्जॉय कर रही हैं, जिसके लिए उन्होंने काम से ब्रेक लिया है।

दीपिका पादुकोण लेंगी मैटरनिटी लीव

मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण अपने बच्चे संग टाइम बिताना चाहती हैं। जिसके लिए वो 5 महीने या इससे ज्यादा का ब्रेक ले सकती हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका ने काफी पहले ही इस ब्रेक के लिए अप्लाई कर लिया था, मगर इस दौरान वर्क कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी की। वो मार्च 2025 तक ब्रेक पर रहेंगी।

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म

दीपिका की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वो अजय देवगन की सिंघम अगेन में दिखाई देंगी। जिसके क्लाइमेंस को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस साल जनवरी में ऋतिक रोशन के साथ उनकी मूवी 'फाइटर' रिलीज हुई थी। वहीं वो कल्कि में मां के रोल में नजर आईं थीं।