Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

दशहरे की झलक दिखाने के साथ अलग-अलग तरह से त्योहार का मतलब समझाती हैं बॉलीवुड की ये फिल्में

Dussehra Iconic Scenes in Bollywood Films: साल 2019 में मरजावां फिल्म में दशहरा का सीन दिखाया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार उसके प्यार को फिल्म के विलेन की वजह से मार देता है, जिसके बाद वो विलेन रितेश देशमुख से दशहरा के त्योहार के दौरान उसकी मौत का बदला लेता है।

1/11

दशहरा की धूम पूरे देश में देखने को मिलती हैं। हर जगह बुराई की प्रतीक मानकर रावण के पुलते का दहन कराया जाता है। इस प्रथा से आने वाली पीढ़ी को भी अपने इतिहास से रुबरु होने का मौका मिलता है। वहीं, बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में दशहरे का अलग-अलग तरीके से पेश करके दिखाया गया है। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको ऐसी ही 10 फिल्मों के बारें में बताते हैं, जिसमें दशहरे के पर्व को बेहद शानदार ढंग से दिखाया गया है।

2/11

ब्रह्मास्त्र (2022)

साल 2022 में आई अयान मुखर्जी की सबसे बड़ी हिट फिल्म में भी दशहरे का एक सीन है। 'डांस का भूत' गाने के अंत में हम सभी रावण के पुतले को जलता हुआ देख सकते हैं। रावण का पुतला बड़ा तेजी से आग भी पकड़ लेता है जब रणबीर का किरदार शिवा आलिया को पहली बार देखता है।

 

3/11

कलंक (2019)

साल 2019 में आई पीरियड ड्रामा फिल्म कलंक में एक गाना 'घर मोरे परदेसिया' है जो दशहरा के त्योहार को मनाता है। गाने में आलिया भट्ट का किरदार वरुण धवन से मिल रहा होता है, जिसके पीछे रावण का पुतला जल रहा होता है।

4/11

मरजावां (2019)

साल 2019 में मरजावां फिल्म में दशहरा का सीन दिखाया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार उसके प्यार को फिल्म के विलेन की वजह से मार देता है, जिसके बाद वो विलेन रितेश देशमुख से दशहरा के त्योहार के दौरान उसकी मौत का बदला लेता है।

5/11

बजरंगी भाईजान (2015)

साल 2015 में सलमान खान की अबतक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बजरंगी भाईजान रिलीज हुई थी। इसमें हनुमान जी का बहुत बड़ा कनेक्शन है। सलमान का किरदार बजरंग बली का भक्त दिखाया गया है और फिल्म में दशहरा का भी एक सीन है, जिसमें रावण के पुतले को जलाते दिखाया गया है। फिल्म में रामलीला के भी कुछ सीन दिखाए गए थे।

6/11

गोलियों की रासलीला- रामलीला (2013)

साल 2013 में संजय लीला भंसाली की फिल्म का क्लाइमैक्स भी दशहरा के त्योहार के समय का ही दिखाया गया है। फिल्म में रणवीर और दीपिका का किरदार एक साथ खुदकुशी कर लेता है ताकि दोनों के गढ़ आपस में एक दूसरे को खत्म करने की न ठान लें।

7/11

कहानी (2012)

साल 2012 में सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कहानी' के क्लाइमैक्स में एक सीन को दिखाया गया है जिसमें विद्या बालन वेस्ट बंगाल में विजय दशमी के त्योहार के दौरान जाती है। वहां पर वो अपने पति के कातिल को मारती है जिसके बाद वो भीड़ में गायब हो जाती है।

8/11

रा.वन (2011)

साल 2011 में आई अनुभव सिन्हा की फिल्म 'रा.वन' की कहानी भी बुराई की अच्छाई पर जीत के ऊपर बनी थी। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड में हैं। फिल्म में रा.वन का किरदार रावण के बुरे पहलू को दिखाता है तो वहीं जी.वन का किरदार अच्छाई की बात करता है। रा.वन का दूसरा मतलब भी रावण से ही था और फिल्म के सीन में दशहरा का त्योहार भी दिखाया गया था, जिसमें रा.वन का किरदार वहां मौजूद लोगों से बात करता है और बाद में उसके दस चेहरे भी दिखाए गए थे।

9/11

दिल्ली 6 (2009)

साल 2009 में राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'दिल्ली 6' का सार भी दशहरा पर था। फिल्म में दिखाए गए किरदार और कहानी कई मायनों में दशहरा के आसपास घूमती नजर आती है। फिल्म का गाना 'राम लीला' भी दशहरा के त्योहार को दर्शाता है।

10/11

स्वदेश (2004)

साल 2004 में आई शाहरुख खान की अबतक की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाने वाली इस फिल्म में दशहरा का एक बहुत ही खूबसूरत सीन है। फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म में भगवान राम की रावण पर जीत को रामलीला एक्ट के जरिए दर्शाया था।

11/11

प्रेम ग्रंथ (1996)

साल 1996 में ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म प्रेम गंथ में क्लाइमैक्स के एक सीन में दशहरा को दिखाया गया है। इस सीन में माधुरी का किरदार कजरी उनके रेपिस्ट को रावण के पुतले से बांध देती है और उसे जलाकर मार देती है। जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर दिखाया गया है।