Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

इंडिया के पहले गोल्ड मेडल से लेकर यादगार जीतों तक बनीं शानदार फिल्में

आज हम यहां ओलंपिक में पहला गोल्ड जीते खिलाड़ियों पर बनी फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं। जिसमें कई शानदार फिल्मे शामिल है, जो एथलीट्स के साथ ही आम लोगों को भी इन्सपायर करती हैं। 

1/7

इस समय देश में ओलंपिक की खूब चर्चा है। विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर जहां लोगों का दिल टूटा, लोगों ने तमाम सवाल उठाए। तो दूसरी तरफ नीरज चोपड़ा और हॉकी टीम की जीत पर काफी शाबाशी भी दी गई। लेकिन आज हम यहां ओलंपिक में पहला गोल्ड जीते खिलाड़ियों पर बनी फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं।  

2/7

गोल्ड

मौजूदा समय में एक बार फिर से हॉकी को लेकर लोगों का प्रोत्साहन और खिलाड़ियों की प्रतिभा देश में हॉकी के स्वर्णिम युग की वापसी की आहट दे रही है। हॉकी प्लेयर पर आधारित थी फिल्म गोल्ड, जोकि साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसी क्रम में अक्षय कुमार स्टारर ये फिल्म भारतीय हॉकी प्लेयर किशन लाल की लाइफ से इंस्पायर थी। फिल्म में हमने देखा कि अक्षय कुमार ने बर्लिन ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली इंडियन हॉकी टीम के मेनेजर का रोल प्ले किया। फिर टीम इंडिया के 1948 के लंदन ओलंपिक में जीतने पर भारतीय राष्ट्रगान गूंजने के सफर को देखा।

3/7

भाग मिल्खा भाग

फरहान अख्तर स्टारर फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' 3 ओलंपिक इवेंट्स (1956, 1960 और 1964) में भारत को रिप्रेजेंट करने वाले लेजेंड एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक थी। फिल्म में मिल्खा सिंह का रोल कर रहे फरहान ओलंपिक्स में हिस्सा लेते नजर आते हैं। फिल्म में ओलंपिक इवेंट्स मिल्खा को मैडल तो नहीं दिलाते, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ को अफेक्ट करते हैं।

4/7

साइना

ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म साइना साल 2012 में रिलीज हुई थी। परिणीति चोपड़ा स्टारर 'साइना' में हैदराबाद से निकलीं लड़की कैसे वर्ल्ड चैंपियन बनने तक का सफर तय करती है, ये दिखाया गया है। साल 2012 के लंदन ओलंपिक में उनका ब्रॉन्ज मेडल जीतना भी इस कहानी का हिस्सा है।

5/7

सूरमा

साल 2012 के लंदन ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 8 साल के बाद क्वालिफाई किया था। क्वालिफायर में 16 गोल ( सबसे ज्यादा) संदीप सिंह ने किए थे। लेकिन साल 2006 में, कमर में गोली लगने के बाद संदीप की लोअर बॉडी पैरालाईज हो गई थी और डॉक्टर्स ने कह दिया था कि वो अब शायद अपने पैरों पर खड़े न हो पाएं। हॉकी खेलना तो दूर की बात है। उनकी कमबैक स्टोरी, एक बहुत बड़ी इंस्पिरेशन है। फिल्म 'सूरमा' संदीप सिंह की बायोपिक है और फिल्म में उनका किरदार दिलजीत दोसांझ ने निभाया था।

6/7

मैरी कॉम

इसी के साथ ही पहली बार ओलंपिक में क्वालीफाई (2012, लंदन) करने वाली और ब्रॉन्ज मैडल जीतने वालीं इंडियन महिला बॉक्सर मैरी कॉम की भी बायोपिक बनी है। इस फिल्म में ओलंपिक की कहानी के साथ ही एक महिला की जिंदगी के उतार-चढावों को भी दिखाया गया, ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। 'मैरी कॉम' ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीता था।

 

 

7/7

सुल्तान

सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिक्शनल फिल्म सुल्तान में ओलंपिक गेम्स, कहानी के प्लॉट का टर्निंग पॉइंट थे। सलमान का लीड किरदार सुल्तान, और उसकी पत्नी आरफा कुश्ती में ओलंपिक क्वालीफाई कर जाते हैं। लेकिन प्रेग्नेंट होने की वजह से आरफा हिस्सा नहीं ले पाती और उसका गोल्ड मैडल जीतने का सपना सुल्तान पूरा करता है। मगर इस जीत के बाद कहानी पलटती है और सुल्तान, आरफा से अलग हो जाता है। कहानी में एक ट्रैजिक ट्विस्ट के बाद सुलतान और आरफा फिर से मिल जाते हैं।