Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

मच अवेटेड 'रामायण' से लीक हुआ रणबीर-साई पल्लवी का राम-सीता लुक

बॉलीवुड के मच अवेटेड प्रोजेक्ट रामायण की चर्चा काफी दिनों से है। इसकी कास्टिंग से लेकर हर छोटी-बड़ी खबर पर फैंस की नजर है। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी श्रीराम और माता सीता के रोल में हैं। इसे बेहद बड़े स्तर में बनाए जा रहे हैं, साथ ही इसके डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं, इसलिए भी ये काफी चर्चा में है।

मच अवेटेड 'रामायण' से लीक हुआ रणबीर-साई पल्लवी का राम-सीता लुक
रणबीर-साई पल्लवी का राम-सीता लुक लीक

बॉलीवुड के मच अवेटेड प्रोजेक्ट रामायण की चर्चा काफी दिनों से है। इसकी कास्टिंग से लेकर हर छोटी-बड़ी खबर पर फैंस की नजर है। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी श्रीराम और माता सीता के रोल में हैं। इसे बेहद बड़े स्तर में बनाए जा रहे हैं, साथ ही इसके डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं, इसलिए भी ये काफी चर्चा में है।

रणबीर और साई पल्लवी का लुक लीक

फैंस को रामायण की खबर का इंतजार था, इसी बीच फिल्म के सेट से राम और सीता का किरदान निभा रहे रणबीर कपूर और साई पल्लवी का लुक लीक हो गया है। जिसे काफी सराहना मिल रही है। लोगों को ये लुक काफी पसंद भी आ रहा है।

हालांकि एक ओपिनियन ये भी है कि इसे जानबूझकर लीक किया गया है, ताकि लोगों की क्या प्रतिक्रिया है, ये जाना जा सके। कारण है, बीते दिनों धार्मिक संदर्भो पर बनीं फिल्मों को काफी क्रिटिक का सामना करना पड़ा था। खैर, राम-सीता के लुक का काफी पंसद किया जा रहा है।

दिखेगी ये कास्ट

कास्ट की बात करें, तो केजीएफ फेम यश फिल्म से बतौर सह-निर्माता जुड़े हैं, वहीं वह इसमें रावण की भूमिका भी निभाने वाले हैं। वहीं सनी देओल भगवान हनुमान, विजय सेतुपति फिल्म में विभीषण की भूमिका में दिखेंगे। रोचक बात ये है कि इससे पहले सेट से अरुण गोविल, लारा दत्ता और शिबा चड्ढा की पारंपरिक तस्वीरें सामने आई थीं। रकुल प्रीत सिंह और रवि दुबे भी फिल्म का हिस्सा हैं।