Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

कॉन्सर्ट बीच में छोड़ क्यों भागे Nick Jonas? वायरल वीडियो देख फैंस को हुई टेंशन

Nick Jonas Viral Video: प्राग में अपने भाई के साथ कॉन्सर्ट करते समय निक जोनस पर लेजर पॉइंटर से हमला हुआ। इससे सिंगर इतने डर गए कि उन्होंने शो बीच में छोड़ दिया। देखिए वीडियो और जानिए पूरी कहानी।

कॉन्सर्ट बीच में छोड़ क्यों भागे Nick Jonas? वायरल वीडियो देख फैंस को हुई टेंशन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दुनिया के परफेक्ट कपल माने जाते हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। जिस तरह देश विदेश में देसी गर्ल गजब फैन-फॉलोइंग रखती हैं, ठीक उसी तरह सिंगर निक भी अपने केविन के साथ जोनस बर्दर के नाम से कॉन्सर्ट करते हैं। उन्हें अक्सर दुनिया के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म करते देखा गया है। हालांकि इस बार कॉन्सर्ट मे कुछ ऐसा हुआ जिसने फैंस को परेशान कर दिया है। दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां निक जोसन शो बीच में छोड़क भागते नजर आ रहे हैं। सबसे पहले आप ये वीडियो देखिए- 

शो छोड़कर क्यों भागे निक?

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है निक जोनस प्राग में अपने भाई के साथ परफॉर्म कर रहे होते थे। उसी दौरान कोई लेजर से निक जोनस पर टारेगट करता है। पहले तो उन्होंने इसे इग्नोर किया लेकिन दूसरी बार जब ये घटना हुई तो सिंगर पैनिक कर गए हौ वह स्टेज से नीचे उतर जाते हैं। इस दौरान वह स्टेज से भागते दिखाई दिये। इस दौरान वह हाथ से शो रोकने का साइन देते भी नजर आए। वहीं जब जांच की गई तो एक शख्स के पास लेजर लाइट बरामद हुई, उसे शो से बाहर कर दिया गया। 

टेंशन में आये फैंस

निक जोनस इस घटना से पैनिक कर गये। जैसे ही उनपर लेजर लाइट पड़े उन्होंने खुद सुरक्षित किया और शो टाइम आउट का सिग्नल किया। वहीं, जैसे ही सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ। फैंस टेंशन में आ गए। उन्होंने निक की चिंता सताने लगी। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा भगवान का शुक्र है निक बिल्कुल ठीक है। वहीं,अन्य नेटिजन्स ने इस हॉरिबल एक्सपीरियंस बताया।