Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Shraddha Kapoor बोलीं 'नहीं सोचा था इतनी बड़ी बात होगी, सोशल मीडिया पर रियल रहना चाहिए'

श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर अपने ह्यूमर वाले रुख में रिएक्ट करती हैं। वो इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट और फोटो शेयर करती रहती हैं। अपनी फिल्मों से जुड़ी जानकारी भी देती हैं।

Shraddha Kapoor बोलीं 'नहीं सोचा था इतनी बड़ी बात होगी, सोशल मीडिया पर रियल रहना चाहिए'

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मीम वायरल है, जिसमें कहा गया है कि श्रद्धा कपूर को सबसे ज्यादा फॉलो करने वाला इंडियन मानना चाहिए, क्योंकि को लंदन में ही रहते हैं। भले ही ये मीम पढ़कर या ये बात हंसने की वजह बन जाए, लेकिन श्रद्धा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मिल रहे प्यार को लेकर काफी खुश हैं और उनका कहना है कि उन्होंने इस बारे में कुछ सोचा नहीं था।

सोशल मीडिया फॉलोअर्स पर क्यों बोलीं श्रद्धा

भारत में सबसे ज्यादा लोग विराट कोहली को फॉलो करते हैं, इसके बाद नंबर आता है श्रद्धा कपूर का। श्रद्धा को 9 करोड़ 36 लाख लोग फॉलो करते हैं। इस तरह से वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। जिसको लेकर श्रद्धा कहती हैं कि वो खुद को इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रियल रखने की कोशिश करती हैं।

ये भी पढ़ें

श्रद्धा कहती हैं, ' मैंने सोचा भी नहीं था कि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर होना इतनी बड़ी बात होगी। दरअसल, लोग हमें ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते हैं, इसलिए जितना हो सके, उतना रियल रहना चाहिए। जो आप हैं, वह सोशल मीडिया पर दिखाना चाहिए।'

श्रद्धा के मस्ती भरे अंदाज के लिए लोग करते हैं बेहद पसंद

श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर अपने ह्यूमर वाले रुख में रिएक्ट करती हैं। वो इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट और फोटो शेयर करती रहती हैं। अपनी फिल्मों से जुड़ी जानकारी भी देती हैं। वह अपनी लाइफ से जुड़ी बातें और खुशियां भी दर्शकों से साथ साझा करती हैं। श्रद्धा इंस्टाग्राम पर फनी रील्स भी बनाकर डालती हैं, इसमें उनका मस्ती भरा अंदाज नजर आता है। जिसे उनके फैंस काफी एंज्वॉय करते हैं और उनकी रील्स को खूब लाइक और शेयर करते हैं, उस पर कॉमेंट भी करते हैं।