Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने खरीदा ‘भगोड़े’ का आइकॉनिक रिदम हाउस, कीमत सुनकर उड जाएंगे होश!

नीरव मोदी द्वारा साल 2017 में इसे करमली परिवार से रिदम हाउस खरीदा था। लेकिन उसके बाद इसके दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए थे। अब 2024 में आनंद आहूजा के पिता हरीश आहूजा की शाही एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के तहत फैशन लेबल ने इसे खरीदा है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने खरीदा ‘भगोड़े’ का आइकॉनिक रिदम हाउस, कीमत सुनकर उड जाएंगे होश!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने मुंबई में एक बेहद महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है। इस प्रॉपर्टी की कीमत और इसका भारत के ‘भगोड़े’ के साथ कनेक्शन होने की वजह से ये सुर्खियों में है। इस स्टोर को लेकर कंपनी के क्या प्लान हैं, ये अभी सामने नहीं आया है। 

सोनम कपूर के पति ने खरीदी 4 हजार 18 करोड़ की प्रॉपटी 

एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने मुंबई में एक म्यूजिक स्टोर खरीदा है। जिसकी कीमत 478.4 मिलियन बताई जा रही है। भारतीय मूल्यों में ये कीमत करीब 40,18,84,99,171.80 यानी कि 4 हजार 18 करोड़ रुपये है। इस आलीशान स्टोर का नाम रिदम हाउस है, जोकि साल 2018 में बंद कर दिया गया था। फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट के मालिक नीरव मोदी इसके मालिक रहे हैं। हालांकि, अरबों डॉलर के बैंक कर्ज के कारण उन्होंने इसे गंवा दिया था। 

ये भी पढ़ें

रिदम हाउस, मुंबई के काला घोड़ा जिले में है और 3,600 वर्ग फुट में फैला हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब ये स्टोर बंद हुआ था तो उसके पहले ये बहुत मशहूर था। यहां पर दिग्गज म्यूजिशियन के साथ ही तमाम बॉलीवुड एक्टर्स आते थे। साल 1990 में म्यूजिक चोरी और डिजिटल स्ट्रीमिंग के आने के कारण इसका डब्बा बंद हो गया।

2017 में नीरव मोदी ने खरीदा रिदम हाउस

नीरव मोदी द्वारा साल 2017 में इसे करमली परिवार से रिदम हाउस खरीदा था। लेकिन उसके बाद इसके दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए थे। अब 2024 में आनंद आहूजा के पिता हरीश आहूजा की शाही एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के तहत फैशन लेबल ने इसे खरीदा है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, खरीद के सभी काम पूरे हो गए हैं। आपको बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा की कंपनी भाने अपने लेबल के अंडर कपड़े बनाती है। भाने ग्रुप आनंद आहूजा के पिता की कंपनी शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट के अंतर्गत आती है। ये कंपनी भारत में सबसे बड़ी कपड़े बनाने की कंपनियों में से एक है, जोकि इंटरनेशनल ब्रांड को भी सप्लाई करती है।