Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

कौन हैं अलेखा आडवाणी? आदर जैन की मंगेतर का तारा सुतारिया संग है खास रिश्ता

बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन ने समुद्र के किनारे एक दिल को छू लेने वाले प्रपोज़ल के साथ अलेखा आडवाणी के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। उन्होंने मालदीव के एक बीच पर घुटनों के बल बैठकर अपनी लेडीलव को प्रपोज किया।  

कौन हैं अलेखा आडवाणी? आदर जैन की मंगेतर का तारा सुतारिया संग है खास रिश्ता

करीना कपूर-करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन बेहद जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्हें अपने सपनों की राजकुमारी मिल चुकी है। वह अपनी ड्रीम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से सगाई कर अपने नए जीवन की शुरूआत कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर कपल की सगाई की तस्वीरें सामने आते छा गईं। वहीं अलेखा आडवाणी अपनी खूबसूरती और प्यारी मुस्कान की वजह से खबरों में छा गई हैं। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है कि वह कौन हैं? 

आपको बता दें कि आदर जैन दिवंगत सुपरस्टार राज कपूर की बेटी रीमा कपूर के बेटे हैं।  रीमा की शादी की शादी मनोज जैन संग हुई है। आदर ने 2017 में 'कैदी बैंड' से बॉलीवुड किया था। आखिरी बार वे 'हैलो चार्ली' में देखे गए थे। आदर फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहते हैं। 

आपको याद दिला दें कि अलेका संग सगाई करने से पहले आदर एक्ट्रेस तारा सुतारिया संग काफी सालों तक रिश्ते में रहे। कपल को अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता था। हालांकि उनका प्यार भरा रिश्ता बेहद जल्द टूट गया। तारा से अलग होने के बाद आदर अलेखा को डेट करने लगे थे। अब उन्होंने 1 सितंबर को मालदीव के बीच पर बेहद रोमांटिक अंदाज में सगाई कर हर किसी हैरान कर दिया है। 

कौन हैं अलेखा आडवाणी?

32 साल की अलेखा वे वेल की संस्थापक हैं। यह ऐसी कंपनी है जो अनोखे वेलनेस प्रोग्राम और रिट्रीट बनाती है। उनकी वेबसाइट के अनुसार, उनकी कंपनी फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, कोचिंग, पोषण और उपचार और चिकित्सा के वैकल्पिक रूप शामिल हैं। 2016 में, अलेखा ने न्यूयॉर्क के कॉर्नेल होटल स्कूल से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने लॉस एंजिल्स में डेलोइट में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में दो साल रहीं। वहीं आपको ये भी जानकर हैरानी होगी कि अलेखा का तारा सुतारिया के साथ बहुत करीबी रिश्ता था। दोनों काफी अच्छी सहेली है।