Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Loksabha Elections: भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह एवं दोनो बेटो के साथ दिया मतदान

Loksabha Elections: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगभग 17 वर्षों के बाद विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। यह क्षेत्र भाजपा का गढ़ रहा है। चौहान का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप भानु शर्मा से है

This browser does not support the video element.

Loksabha elections: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह एवं दोनो बेटो के साथ बुदनी विधानसभा के ग्राम जैत में आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 26 में मतदान किया,आपको बता दे शिवराज सिंह चौहान विदिशा से पूर्व में भी 5 बार सांसद रह चुके हे, विदिशा सीट भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है, यहां अटल बिहारी बाजपेई सहित सुषमा स्वराज भी सांसद रह चुकी हे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगभग 17 वर्षों के बाद विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। यह क्षेत्र भाजपा का गढ़ रहा है। चौहान का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप भानु शर्मा से है