Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Himachal Pradesh News: मंडी में गिराई जाएगी अवैध मस्जिद, प्रशासन ने दिया 30 दिनों का अल्टीमेटम

हिमाचल प्रदेश का मंडी इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। यहां पर अवैध मस्जिद के निर्माण को लेकर कई हिंदू संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। अब नगर निगम ने मस्जिद कमेटी को अवैध निर्माण हटाने के लिए 1 महीने का वक्त दिया है। 

Himachal Pradesh News:  मंडी में गिराई जाएगी अवैध मस्जिद, प्रशासन ने दिया 30 दिनों का अल्टीमेटम

हिमाचल प्रदेश इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां पर मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी को देखते मंडी नगर निगम मामले की सुनवाई कह रहा है। मामले में अब नया मोड़ आ गया है, जब मस्जिद कमेटी को 30 दिन के भीतर अवैध ढांचा तोड़ने का आदेश जारी किया गया है। बता दें, मंडी में इन दिनों माहौल गर्म है। अवैध ढांचा निर्माण के खिलाफ हिंदू संगठन रैली निकाल रहे हैं, पुलिस ने भीड़ को इतर-बितर करने के लिए हल्के पानी की बौछार की। वही, इस मामले में मंडी के डिप्टी कमिश्नर अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रशासन अवैध निर्माण पर कार्रवाई करेगा। 

ये भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री तक पहुंचा अवैध निर्माण का मामला

मस्जिद के अवैध निर्माण मामले पर अब हिमाचल सीएम सुखविंर सिंह सुक्खू की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस विवाद को लेकर कमेटी बनाई जाएगी। कानून के अनुसार सरकार कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश शांति प्रिय प्रदेश है। जहां सभी धर्मों का एक समान सम्मान किया जाता है। स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर अलग समिति का निर्माण किया जाएगा। बाहर से आकर यहां लोग अवैध जगहों का निर्माण करते हैं,जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

आखिर क्या है मंडी मस्जिद विवाद ?

दरअसल, जेल रेड में बनी एक मस्जिद सारे विवाद की जड़ है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि ये अवैध है, जिसका निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया है। प्रशासन को कार्रवाई करते हुए अवैध ढांचे को गिरा देना चाहिए। वहीं, अभी तक की जांच में पाया गया है कि मंस्जिद के पास कोई भी नक्शा और एनओसी नहीं है। मस्जिद का कुछ हिस्सा लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बना है। जिसके बाद नक्शा नहीं पास किया गया था। 

शिमला में हुआ मंडी जैसा प्रदर्शन

बता दें, ये कोई पहली बार नहीं है जब हिमाचल प्रदेश में इस तरह का प्रदर्शन हुआ है। इससे पहले शिमला से भी ऐसी तस्वीर सामने आई थी,जहां संजौली इलाके में स्थानीयों ने अवैध मस्जिद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई मार्च निकाले थे। जहां पुलिस से झड़प भी देखने को मिली थी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था।