Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Mumbai News: डांस गुरु रेमो और उनकी पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप! इतने करोड़ के घोटाले में फंसे डिसूजा

रेमो ने बताया कि ये मामला 'वीअनबीटेबल' नामक एक डांस ग्रुप से जुड़ा है, जिसने उनके शो 'डांस प्लस सीजन 4' में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा, "मैं इस ग्रुप को तब से जानता हूं।

Mumbai News: डांस गुरु रेमो और उनकी पत्नी पर धोखाधड़ी का आरोप! इतने करोड़ के घोटाले में फंसे डिसूजा

प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा पर 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है। मुंबई के मीरा रोड पुलिस स्टेशन में उनके और पांच अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इस मामले पर रेमो डिसूजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वे जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें पूरा विश्वास है कि सच्चाई सामने आ जाएगी।

इसे भी पढ़िये – 

मैं बेकसूर हूं – रेमो

रेमो ने बताया कि ये मामला 'वीअनबीटेबल' नामक एक डांस ग्रुप से जुड़ा है, जिसने उनके शो 'डांस प्लस सीजन 4' में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा, "मैं इस ग्रुप को तब से जानता हूं जब से उन्होंने मेरे शो में परफॉर्म किया था। उन्होंने शो के माध्यम से नाम कमाया।" रेमो ने ग्रुप द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें झूठा बताया। उन्होंने कहा, "पुलिस जांच में सब साफ हो जाएगा। ना तो हमने किसी का पैसा खाया है और ना ही किसी के साथ धोखाधड़ी की है।" लिजेल डिसूजा को भी इस मामले में बेकसूर बताया जा रहा है।

रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी पर लगे आरोप

ये मामला अब पुलिस जांच के पास है और आगे की कार्रवाई जांच के नतीजों पर निर्भर करेगी। देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है और रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी पर लगे आरोप कितने सही साबित होते हैं।

रिपोर्ट - सुधीर पाल