Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Haryana Election: चुनाव प्रचार के लिए PM Modi ने क्यों चुना कुरुक्षेत्र , क्या कहता है समीकरण? जानें

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को कुरुक्षेत्र से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी राज्य में 5 रैलियों को संबोधित करेंगे और बीजेपी सरकार के 10 साल के काम काज को जनता के सामने रखेंगे।

Haryana Election: चुनाव प्रचार के लिए PM Modi ने क्यों चुना कुरुक्षेत्र , क्या कहता है समीकरण?  जानें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। वहीं, पीएम मोदी हरियाणा चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में लेंगे। सूत्रों के अनुसार वह राज्य में 5 रैली करेंगे। वह 17 सितंबर से हरियाणा के कुरुक्षेत्र में वह रैली कर चुनावी मिशन का आगाज कर सकते हैं। बता दें, बीते 10 सालों से हरियाणा में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। 

ये भी पढ़ें- 

 PM मोदी ने क्यों चुना कुरुक्षेत्र?

गौरतलब है, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 4 विधानसभा सीटें है। जिसमें शाहबाद, थानेसर,लाडवा और पेहोवा शामिल हैं। बीजेपी ने शाहबाद से सुभाष कलसाना, पेहोबा से कमलजीत सिंह अजरणा, थाने से सुभाष सुधा और लाडवा से मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी मैदान में उतारा है। ऐसे पूरी संभावना है कि पीएम मोदी नयाब सिंह सैन के गृहक्षेत्र से चुनावी प्रचार का बिगुल फूंक सकते हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डाली जाये तो यहां पर बीजेपी ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। यहां से नवीन जिंदल सांसद है। वहीं कुरुक्षेत्र से श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। 

10 साल की उपलब्धि का बखान करेगी बीजेपी

पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान बीजेपी राज्य में 10 साल की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएगी। वहीं, कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर बीजेपी बात कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान भी कर सकते हैं। वहीं, चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में बीजेपी ने जो वादे किये हैं। चुनावी अभियान के दौरान जिनका जिक्र किया जाएगा। बता दें, लोकसभा चुनाव में  एनडीए को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली थी। इस बार पार्टी ने जाट चेहरों पर दांव लगाया है।