Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

कभी शादी का था प्लान, बीच में टूटा रिश्ता, Ratan Tata के निधन पर क्या बोली EX गर्लफ्रेंड सिमी ग्रेवाल? जानें

रतन टाटा के निधन पर उनकी पूर्व प्रेमिका और करीबी दोस्त सिमी ग्रेवाल ने भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की। जानिए सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा के साथ अपने रिश्ते के बारे में क्या कहा था।

कभी शादी का था प्लान, बीच में टूटा रिश्ता, Ratan Tata के निधन पर क्या बोली EX गर्लफ्रेंड सिमी ग्रेवाल? जानें

टाटा ग्रुप के कर्ताधर्ता रतन टाटा दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज देश ही नहीं पूरी दुनिया उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इसी बीच रतन टाटा की एक्स गर्लफ्रेड और बेस्ट फ्रेंड सिमी ग्रेवाल का बयान सामने आया है। वह विश्वास नहीं कर पा रही हैं कि उनका अजीज दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए रतन टाट के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें, एक वक्त था जब सिमी ग्रेवाल रतन टाटा से प्यार करती थीं,यहां तक उन्होंने ये बात खुद एक इंटरव्यू में कबूल की थी।

ये भी पढ़ें-

एक्स गर्लफ्रेंड सिमी ग्रेवाल ने जताया शोक

रतन टाटा के निधन पर सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि-वो कहते हैं कि तुम हमेशा के लिए चले गए हो,तुम्हारा नुकसान सहन करना बहुत मुश्किल है.. बहुत ही मुश्किल। अलविदा मेरे दोस्त।'

कभी रतन टाटा से प्यार करती थीं सिमी ग्रेवाल

बता दें, एक वक्त था जब सिमी ग्रेवाल रतन टाटा के साथ रिलेशनशिप में ते। उन्होंने 2011 में एक चैनल को दिये इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया था और कहा था कि ये सच है मैंने कुछ वक्त लिए उन्हें डेट किया था लेकिन कई कारणों से हमारा रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका लेकिन हम अभी भी अच्छे दोस्त है। इस दौरान सिमी रतन टाट की तारफी करते नजर आई थीं। उन्होंने कहा कि रतन टाटा परफेक्ट इंसान है। उनके पास दिमाग से लेकर आइकॉनिक व्यू है। चाहे वह इतने बड़े बिजनेसमैन क्यों न हो लेकिन पैसा कभी भी उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं रहा वह हमेशा मानवता को सर्वोपरि मानते थे।