Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

लू लगने से बचने के लिए इन उपायों को अपनाएं, जाने लू लगने के क्या होते हैं लक्षण?

गर्मी का सितम पूरे देश को तपेट में लिए हुए है। ऐसे में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी लू लगने को लेकर उठानी पड़ रही है। जिससे न सिर्फ बचाव की जरुरत है, बल्कि हमें ये भी जानना होगा कि लू लगने के लक्षण क्या है, ताकि उन्हें पहचान कर, हम उसकी रोकथाम कर सकें।

लू लगने से बचने के लिए इन उपायों को अपनाएं, जाने लू लगने के क्या होते हैं लक्षण?

गर्मी का सितम पूरे देश को तपेट में लिए हुए है। ऐसे में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी लू लगने को लेकर उठानी पड़ रही है। जिससे न सिर्फ बचाव की जरुरत है, बल्कि हमें ये भी जानना होगा कि लू लगने के लक्षण क्या है, ताकि उन्हें पहचान कर, हम उसकी रोकथाम कर सकें, तो चलिए आज हम आपको लू लगने के लक्षण और उससे बचने के उपाय भी बताते हैं।

इन 5 लक्षणों से समझे आप लू लगने का शिकार हैं या नहीं

शरीर का तापमान अगर 104°F (40°C) से ज्यादा है। या फिर टेंपरेचर को आप कंट्रोल नहीं कर पा रहा है, तो बेशक आपको लू लग गई है।

इसी के साथ ही अगर बहुत भ्रम और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति हो रही है, इंसान कुछ समझ नहीं पा रहा है तो ऐसा दिमाग पर हाई टेंपरेचर के कारण हो सकता है।

गर्मी ने स्किन को भी बहुत कुछ झेलना पड़ता है, जैसे कि अगर स्किन का रंग लाल, गर्म और ड्राई होना भी लू लगने के लक्षण हैं। कई बार लू लगने पर पसीना नहीं आता है।

हदय संबंधी तनाव पैदा होना जैसे कि हार्ट बीट तेज होना भी लू लहने के कारण हो सकती है। साथ ही तंत्रिका से जुड़ी समस्याएं जैसे सिरदर्द, चक्कर आना, और गंभीर मामलों में दौरा भी लू लगने के कारण हो सकता है।

इसी के साथ ही एक आम समस्या गैस्ट्रोइंटेस्टाइन, भी लू का संकेत हो सकती है। साथ ही उल्टी, मतली और दस्त होना भी लू लगने के लक्षण हो सकते हैं।

अगर लू लग जाएं, तो करें ये उपचार

लू लग जाने पर सबसे पहले पानी पिलाएं और शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। जिससे लू के असर को कम किया जाए।

सबसे पहले को ट्राई करें कि धूप में कम से कम निकलें। अगर निकल रहे हैं तो छाया या किसी सूती कपड़े से खुद को कवर करके रखें। कोशिश करें शरीर को ठंडा रखने की इसलिए पंखा और कूलर में ही रहें।

गर्मी और लू से बचने के लिए जरूरी है कि हल्के और हवा पास होने वाले सूती कपड़े पहनें। इससे पसीना निकलने में मदद मिलती है और गर्मी कम लगती है। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि एकदम से धूम में जाने से बचें। अगर आप एसी से निकल रहे हैं तो सीधे धूप में न जाएं। शरीर के तापमान को बैलेंस करने की कोशिश करें।

धूप में या फिर गर्मी में आपको शारीरिक श्रम करना पड़ा रहा है, तो बीच-बीच में ब्रेक लेते रहे और शरीर को रिलेक्स होने दें। साथ ही लगातार पानी पीना याद रखें।

गर्मियों में आम का रस पिएं, फलों का जूस पिएं, नारियल पानी पिएं और पुदीना और नींबू को सेवन करें। इससे शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है।