Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

शंकर भगवान पर बनी इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया धमाल

फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्में कई भगवानों पर भी बनाई गई हैं। हाल में देखा गया है कि भगवान राम, भगवान कृष्ण और भगवान शिव पर कई सारी फिल्में बनाई गईं हैं। जिन्हें न सिर्फ काफी पसंद किया गया है बल्कि बॉक्स-ऑफिस पर इसका रिस्पॉस भी बेहद तगड़ा रहा हैं, तो चलिए सावन के शुभ अवसर पर हम आपको भगवान शिव को समर्पित 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसे आप सावन के महीने में एक बार फिर देख सकते हैं।

केदारनाथ 1/5

इस लिस्ट में सबसे पहला केदारनाथ फिल्म का है। सारा अली खान की डेब्यू फिल्म, जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे। इस फिल्म को सभी ने पसंद किया था और केदारनाथ सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने भारत में 68 करोड़ कमाए थे और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के आसपास का रहा था। आज भी फिल्म के गाने काफी पसंद किए जाते हैं।

2/5

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र लार्ड शिवा पर बनने वाली और कमाई के मामले में नंबर एक पर रहने वाली फिल्म है।  ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा के अभी और भाग भी आने हैं। ये फिल्म साल 2022 में आई थी। इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी सपोर्टिंग रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 307.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर का नाम शिवा और आलिया भट्टा का नाम ईशा था।

3/5

अजय देवगन की फिल्म शिवाय ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। इसके गाने आज भी काफी पसंद किए जाते हैं। फिल्म का बजट 120 करोड़ था और ये फिल्म 140 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाने में सफल रही थी।

4/5

ओएमजी के पहले भाग में अक्षय कुमार भगवान कृष्ण के रुप में नजर आए थे, तो दूसरे भाग में वो भगवान शंकर के रोल में दिखे थे। ओएमजी-2 ने तमाम विवाद के बाद 151 करोड़ रुपये कमाए थे।

 

5/5

बाहुबली-2 में प्रभास ने शिवा नाम का कैरेक्टर प्ले किया था। इसमें जिस तरह से भगवान शिव की धुनें तैयार की गईं थी, वो आज भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देती हैं। साथ ही फोटो में दिखाएं इस सीन को आज भी आईकॉनिक कहा जाता है।