Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रचार थमने के बाद, घर-घर जाकर मांगे वोट, देखें वीडियो

गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान लोकसभा के दूसरे चरण का प्रचार थमने के बाद, घर-घर जाकर मांगे वोट। बोले 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' 

This browser does not support the video element.

ब्यूरो रिपोर्ट: गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान लोकसभा के दूसरे चरण का प्रचार थमने के बाद, घर-घर जाकर मांगे वोट। बोले 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' 

जानकारी के लिए बता दें, राजस्थान के प्रथम चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद 12 सीटों पर 26 अप्रैल को चुनाव होने हैं। ये 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों पाली, जोधपुर, बाड़मेर-जैसलमेर, जालोर सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, बांसवाड़ा-डूंगरपुर, चित्तौड़गढ, कोटा-बूंदी, झालावाड़-बारां, टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर एवं भीलवाड़ा हैं। 

गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्रालय में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य हैं।


शेखावत ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की, वो साल 1992 में जेएनवीयू विश्वविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। शेखावत को भारतीय जनता पार्टी की किसान शाखा, भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। वे भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। साल 2014 में 16वीं लोकसभा के लिए जोधपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुना गया था। 


वो 2017 में केंद्रीय राज्य मंत्री कृषि और किसान कल्याण के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 2019 आम चुनावों में जोधपुर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 2.74 लाख वोटों के अंतर से हराया। शेखावत 31 मई 2019 को जल शक्ति मंत्री बने।