Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आशीर्वाद के बाद सीएम का मानगढ़ दौरा, जनजाति समुदाय के लिए हो सकती है बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने एक दिवसीय दौरे के तहत बांसवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे मानगढ़ धाम में आयोजित आदि गौरव सम्मान समारोह में शामिल हुए, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि थीं।

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में आशीर्वाद के बाद सीएम का मानगढ़ दौरा, जनजाति समुदाय के लिए हो सकती है बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने एक दिवसीय दौरे के तहत बांसवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। तलवाड़ा हवाई पट्टी पर सुबह 10:45 बजे पहुंचने के बाद, मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से त्रिपुरा सुंदरी मंदिर गए थे।

ये भी पढ़ें-

वहां उन्होंने विधिवत रूप से मंत्रोच्चार के साथ मां के दर्शन किए और पंडित निकुंज मोहन पंड्या द्वारा कराए गए विधि-विधान के अनुसार पूजा की। इस दौरान पंचाल समाज की ओर से उनका भव्य स्वागत किया था।

सीएम भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रपति का स्वागत किया

पूजा के बाद मुख्यमंत्री बांसवाड़ा के प्रसिद्ध मानगढ़ धाम के लिए रवाना हुए, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदि गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाली थीं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का हेलिपैड पर स्वागत किया और उनके साथ राजस्थान सरकार के टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी उपस्थित थे।

सीएम का तीसरा दौरा

यह मुख्यमंत्री का बांसवाड़ा का तीसरा दौरा था, और अब तक उन्होंने इस क्षेत्र में कोई विशेष घोषणा नहीं की थी। ऐसे में मानगढ़ धाम के ऐतिहासिक मंच से जनजाति समुदाय के लिए किसी बड़ी योजना की घोषणा की उम्मीदें लगाई जा रही थीं।

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर है एक शक्तिपीठ

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित एक प्रमुख शक्तिपीठ है, जिसे भारत के 52 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यह मंदिर अपनी अद्भुत और रहस्यमयी कहानियों के लिए प्रसिद्ध है। भक्त यहां विशेष रूप से चुनाव से पहले आशीर्वाद लेने आते हैं, और यह मध्य प्रदेश के सिंधिया राजघराने की कुलदेवी भी मानी जाती है। माना जाता है कि यहां माता सती के अंग गिरे थे, जिसके कारण यह मंदिर अत्यंत धार्मिक महत्व रखता है।

त्रिपुरा सुंदरी भक्तों के लिए आकर्षक श्रद्धालु स्थल

त्रिपुरा सुंदरी का यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसके आसपास के ऐतिहासिक दुर्गों और रहस्यमयी कहानियों ने इसे भक्तों के लिए और भी आकर्षक बना दिया है। श्रद्धालु यहां माता से अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना करने आते हैं, और यह स्थल हर साल लाखों भक्तों का स्वागत करता है।