Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Sriganganagar news : जिला कलेक्टर ने किया गंगनहर नहर प्रणाली का अवलोकन, हर एक बिंदु को बारीकी से परखा

शिवपुर हैड पर अधिकारियों ने जिला कलक्टर को गंगनहर के जरिए पंजाब से आने वाले नहरी पानी की आवक और नहर वितिरिकाओं के माध्यम से किसानों के खेतों तक पहुंचने की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

Sriganganagar news : जिला कलेक्टर ने किया गंगनहर नहर प्रणाली का अवलोकन, हर एक बिंदु को बारीकी से परखा

श्रीगंगानगर की जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने गंगनहर का निरीक्षण कर नहर प्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने नहर प्रणाली सिस्टम से अवगत करवाया गया। 

अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने दी जानकारी

जल संसाधन वृत के अधीक्षण अभियंता धीरज चावला ने बताया कि जिला कलेक्टर ने सबसे पहले खखां हैड का अवलोकन किया। यहां नहर प्रणाली की व्यवस्थाओं को देखने के बाद जिला कलक्टर शिवपुर हैड पहुंचीं। रास्ते में चक में पक्के खाले और नाका सिस्टम को देखा।  शिवपुर हैड पर अधिकारियों ने जिला कलक्टर को गंगनहर के जरिए पंजाब से आने वाले नहरी पानी की आवक और नहर वितिरिकाओं के माध्यम से किसानों के खेतों तक पहुंचने की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने शिवपुर हैड स्थित पर्यटन स्थल का भी अवलोकन कर इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

 ई-माइनर पर आउटलेट का अवलोकन

इसके बाद जिला कलक्टर ने ई-माइनर पर आउटलेट का अवलोकन किया। राजस्व अधिकारियों ने क्रॉप मॉनिटरिंग व्यवस्था की जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने लिंक चैनल पर पीएचईडी के रिजर्व रॉ वॉटर सिस्टम और प्रस्तावित गाजर मंडी साइट का भी अवलोकन किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, एसडीएम रणजीत कुमार, तहसीलदार और जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।