Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: विधानसभा अध्यक्ष का दिल्ली दौरा, केंद्रीय मंत्रियों सहित कई नेताओं से की मुलाकात, क्या कुछ खास जानें

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का दिल्ली दौरा के तौरे पर रहे। वहां उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों सहित प्रमुख नेताओं से मुलाकात की और राजस्थान के विकास मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Jaipur News: विधानसभा अध्यक्ष का दिल्ली दौरा, केंद्रीय मंत्रियों सहित कई नेताओं से की मुलाकात, क्या कुछ खास जानें

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बुधवार को नई दिल्ली दौरे पर रहे। उन्होंने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी से भी मुलाकात की। उन्होंने साथी ही केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकर राजस्थान और अजमेर के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी की। उन्होंने बी.एल. संतोष और सुनील बंसल से भी मुलाकात कर चर्चा की।

इसे भी पढ़िये - 

विधानसभा अध्यक्ष का दिल्ली दौरा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनके निवास पर मुलाकात की तथा देश-प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों और राजस्थान विधानसभा में किए जा रहे नवाचारों पर चर्चा की। उन्होंने उन्हें 'हिन्दुवा सूर्य महाराणा प्रताप' पुस्तक भी भेंट की।

पर्यटन विकास की कई संभावनाएं

देवनानी ने उनसे राजस्थान में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने शेखावत से कहा कि राजस्थान में पर्यटन विकास की दिशा में और अधिक काम किया जाना चाहिए। इसी तरह अरावली पर्वतमाला और विविध वन्य जीव-जंतुओं तथा वनस्पतियों से समृद्ध अजमेर में भी पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। इस दिशा में भी प्रयास किए जाने चाहिए।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू को राजस्थान विधानसभा में लागू होने वाली नई परियोजना की जानकारी दी, बजट बढ़ाने का अनुरोध किया।

किरण रिजिजू से मुलाकात कई मुद्दों पर चर्चा

देवनानी ने केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलात मंत्री किरण रिजिजू से भी शिष्टाचार भेंट की और उन्हें इंडिया यानि भारत पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष देवनानी ने केंद्रीय मंत्री को राजस्थान विधानसभा में शुरू की जा रही राष्ट्रीय ई विधानसभा एप्लीकेशन परियोजना और अन्य नवाचारों की भी जानकारी दी।             

उन्होंने बताया कि राजस्थान विधानसभा को पेपरलेस बनाने के लिए राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन का कार्य प्रगति पर है। आगामी विधानसभा सत्र से पहले इसकी स्थापना से संबंधित कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने परियोजना के लिए आवंटित बजट को बढ़ाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने रिजिजू से अजमेर के मामलों पर भी चर्चा की।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री से मुलाकात, विकास कार्यों पर चर्चा

देवनानी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी से भी मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री से राजस्थान एवं अजमेर से जुड़े विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

दिल्ली दौरे के दौरान वासुदेव देवनानी ने बीएल संतोष एवं सुनील बंसल से भी शिष्टाचार भेंट की तथा हाल ही में संपन्न बजट सत्र पर चर्चा की। विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।