Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: देश का कोना कोना आजादी के रंग में रंगा, सीएम भजनलाल ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि इस तिरंगे के आन-बान-शान के लिए लाखों भारतीयों ने स्वतंत्रता हासिल करने में अपने प्राणों की आहूति दी थी।

Jaipur News: देश का कोना कोना आजादी के रंग में रंगा,  सीएम भजनलाल ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

पीएम मोदी की पहल पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशवासी अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। वहीं आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी गीता देवी भी साथ में मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़िये - 

लोगों से की अभियान में भाग लेने की अपील
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि इस तिरंगे के आन-बान-शान के लिए लाखों भारतीयों ने स्वतंत्रता हासिल करने में अपने प्राणों की आहूति दी थी। देश की सीमा पर खड़ा हर एक जवान इस तिरंगे के लिए मर मिटने को भी तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी से अनुरोध है कि देश के स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगे को अपने घर और प्रतिष्ठान पर फहराएं और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी पर अपलोड करें।