Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: हिन्दुस्तान स्का‍उट गाइड ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का आभार जताया

राजस्थान की राज्य सरकार द्वारा संस्था के लिए अनुदान नियम बनाने के साथ चार करोड़ रुपए अनुदान दिये जाने की घोषणा की है।

Jaipur News: हिन्दुस्तान स्का‍उट गाइड ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का आभार जताया

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का हिन्दुस्तान स्काउट गाइड संगठन ने आभार जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने गुरूवार को विधान सभा अध्यक्ष देवनानी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने देवनानी को बताया कि राजस्थान की राज्य सरकार द्वारा संस्था के लिए अनुदान नियम बनाने के साथ चार करोड़ रुपए अनुदान दिये जाने की घोषणा की है। संगठन ने इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

ये भी पढ़ें - 

अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्काउट गाइड एक सेवाभावी संगठन है। जिससे युवा पीढ़ी में राष्ट्र प्रथम की भावना और उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संगठन को लगातार कार्य करना होगा। संगठन युवा पीढी में नैतिक मूल्यों, स्वावलम्बन के लिए रचनात्मक गतिविधियों का भी संचालन करें। देवनानी ने युवाओं के विकास के लिए स्काउट गाइड को राष्ट्रव्यापी आन्दोलन बताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में संस्कार बनाने के लिए संगठन को लगातार कार्य करना चाहिए।  

अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि स्काउट गाइड मानव सेवा और प्रकृति संरक्षण के लिए तत्पर रहें। सभी मिल-जुलकर राष्ट्र और समाज के विकास के लिए कार्य करें। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी तैयार रहे। इस अवसर पर राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य, राज्य संगठन आयुक्त रिपुदमन सिंह गिल, राज्य संगठन आयुक्त गाइड कविता जैन, सहायक सचिव समन्वयक विजय दधीच, सहायक राज्य संगठन आयुक्त  मनोज कुमार त्रिवेदी सहित स्काउट गाइड उपस्थित थे।