Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: चायनीज लहसुन को लेकर क्यों चिंता में है राजस्थान ? अभी जानिए

इस माहौल में देश के बाजारों में चाइनीज लहसुन बिकने लगा है। इससे बाजार में उथल-पुथल मच सकती है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि 10 साल पहले ही भारत में चाइनीज लहसुन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन प्रतिबंध के बाद भी बाजारों में चीनी लहसुन की आवक से किसान नाराज हैं।

Jaipur News: चायनीज लहसुन को लेकर क्यों चिंता में है राजस्थान ? अभी जानिए

इन दिनों राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में चाइनीज लहसुन की चर्चा हो रही है। मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान की कई मंडियों में व्यापारियों ने लहसुन की नीलामी रोककर अपना विरोध जताया है। इन राज्यों में लहसुन का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। हालांकि इस बार परिस्थ्तियां काफी अलग हैं, इस साल लहसुन का उत्पादन कम हुआ है। इसके चलते लहसुन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं और एक किलोग्राम लहसुन 400 से 500 रुपये तक बिक रहा है।

इसे भी पढ़िये - 

बाजार में बिक रहा चाइनीज लहसुन
इस माहौल में देश के बाजारों में चाइनीज लहसुन बिकने लगा है। इससे बाजार में उथल-पुथल मच सकती है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि 10 साल पहले ही भारत में चाइनीज लहसुन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन प्रतिबंध के बाद भी बाजारों में चीनी लहसुन की आवक से किसान नाराज हैं।

10 साल पहले लग चुका है प्रतिबंध
भारत सरकार ने साल 2014 में चीन से लहसुन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके दो मुख्य कारण थे- 
पहला कारण चीन में पैदा होने वाले लहसुन की गुणवत्ता को लेकर उठ रही चिंताएं थीं। चीनी लहसुन की खेती में बहुत सारे कीटनाशकों और रसायनों का उपयोग किया जाता है। इनसे लोगों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। इसकी तुलना में भारतीय लहसुन अधिक सुरक्षित है क्योंकि इसमें कीटनाशकों और रासायनिक उर्वरकों का उपयोग बहुत सीमित है।
दूसरा बड़ा कारण यह था कि चीनी लहसुन भारतीय उत्पादों की तुलना में सस्ता है। सस्ता लहसुन बाजार में आने से भारतीय किसानों को नुकसान हो सकता है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी।

प्रतिबंध के बाद भी कैसे पहुंचा चाइनीज लहसुन
भारत सरकार के प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज लहसुन की तस्करी हो रही है। चीनी लहसुन बांग्लादेश और नेपाल के रास्ते भारत आ रहा है और देशभर के बाजारों में पहुंच रहा है। भारतीय बाजारों में चीनी लहसुन की इस अवैध बिक्री से किसान नाराज हैं।