Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

‘द कपिल शर्मा शो’ के कीकू शारदा ने MBA करके चुनी कॉमेडी की राह

‘द कपिल शर्मा शो’ से दुनियाभर में अपने फैंस बनाने वाले कीकू शारदा कई शो और फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं। कीकू ने MBA की पढ़ाई की है, लेकिन एक्टिंग में रुचि थी, इसलिए इसे ही अपने करियर के तौर पर चुन लिया। कैसे राजस्थान से मुंबई पहुंचें कीकू शारदा जानिए इस लेख में...

‘द कपिल शर्मा शो’ के कीकू शारदा ने MBA करके चुनी कॉमेडी की राह
Kiku Sharda

‘द कपिल शर्मा शो’ से दुनियाभर में अपने फैंस बनाने वाले कीकू शारदा ऊर्फ राघवेन्द्र अमरनाथ शारदा है। लेकिन फैंस उन्हें कीकू शारदा ही कहते हैं। वो जोधपुर के रहने वाले हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी देश के साथ ही विदेश में खूब है। कीकू को भले ही आज हम द कपिल शर्मा शो के फेमस हंसी से लोट-पोट कर देने वाले कॉमेडियन के तौर पर जानते हैं, लेकिन वो एक अच्छे एक्टर भी हैं। कीकू कई शो और फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं। किकु ने एमबीए किया है, लेकिन फिर उन्होंने एक्टिंग की राह कैसे चुनी? आइए जानते हैं...

कीकू का शुरूआती सफर

द कपिल शर्मा शो ने अपनी कॉमेडी के पंचेस के बाद से कीकू शारदा कॉमेडी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बन गए हैं। उनका जन्म 14 फऱवरी 1996 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम अमरनाथ शारदा है। कीकू का असली नाम राघवेन्द्र शारदा हैं। कीकू उनका निकनेम है, उनके परिवार का टीवी लाइन से कभी भी रिश्ता नहीं रहा हैं। एक्टर से कॉमेडियन बने कीकू ने शुरूआती शिक्षा जोधपुर से की और फिर कॉमर्स में ग्रेजुएशन के लिए वो मुंबई आ गए। मुंबई के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से अपनी कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद उन्होंने चेतना इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडी एंड रिसर्च से MBA किया है।

हातिम सीरियल से पकड़ी सही राह

एक साक्षात्कार के दौरान कीकू ने बताया कि वो थिएटर करते थे। इंटर-कॉलेज नाटकों में भाग लेते थे। उन्होंने ऑल द बेस्ट नाम का नाटक करना शुरू किया। उसी समय उनका एक दोस्त हातिम का निर्माण कर रहा था। दोस्त ने जब ऑफर दिया, तो पहले तो उन्होंने संकोच किया। लेकिन फिर जब मेकर्स ने मुफ्त में रहने, खाने और बाकी चीजों के बारे में बताया, तो उन्होंने हां कर दिया। उस रोल के बाद उनके पास लगातार काम आने लगे। वैसे आपको बता दें, कीकू शारदा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2003 में डरना मना है से की थी। उसी साल बाद में, उन्होंने हातिम में होबो का रोल भी निभाया। इसके बाद उन्होंने द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो, विक्की एंड वेताल, कॉमेडी सर्कस, एफआईआर और द कपिल शर्मा शो भी किए।

कैसे मिला द कपिल शर्मा शो?

कीकू शारदा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब द कपिल शर्मा शो तीन महीने ऑन एयर हो गया था। उनके बाद उनके पास शो से जुड़ने का ऑफर आया। मेकर्स ने कहा कि सुनील ग्रोवर गुत्थी का रोल प्ले कर रहे हैं। आप पलक के रोल के लिए फिट हैं। हम आप दोनों को एक साथ स्क्रीन पर लाना चाहते हैं। उनका मानना है कि वो गोल-मटोल थे, इसलिए मेकर्स ने उनको पलक के रोल के लिए चुना। अब वो शो की कास्ट की मेन चेहरा बन गए हैं।