Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Jodhpur News: छुट्टी के दिन दोस्तों संग ये करतब करने निकला था 17 साल का लड़का, पहाड़ी से पैर फिसला, झील में डूबा

Jodhpur News: रविवार को चार दोस्तों के साथ मृतक कायलाना झील पर घूमने गया था। यहां शिकारगढ़ की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करते हुए झील में गिर गया। वह करीब 20 फिट की उंचाई से झील में गिरा था।

This browser does not support the video element.

Jodhpur News: राजस्थान के के कायलाना झील में डूबने से रविवार को 17 साल के लड़के की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने दोस्तों के साथ शिकारगढ़ पहाड़ों पर ट्रैकिंग के लिए गया था।

ट्रैकिंग करने आए युवक की मौत

जानकारी के मुताबिक, मृतक कुशाग्रसिंह पुत्र रणजीतसिंह (17) डेगाना के खिंदाज गांव का रहने वाला था। जोधपुर में उनके पिता रणजीत सिंह जॉब करते हैं। कुशाग्र सिंह यूरो इंटरनेशनल स्कूल में 11 क्लास का स्टूडेंट था। रविवार को मोहल्ले व स्कूल के चार दोस्तों के साथ वह कायलाना झील पर घूमने गया था। यहां शिकारगढ़ की पहाड़ियों पर ट्रैकिंग करते हुए झील में गिर गया। वह करीब 20 फिट की उंचाई से झील में गिरा था। साथ के बच्चों के चिल्लाने में झील पर मौजूद लोगों ने पुलिस व गोताखोरों को सूचना दी। जिसके बाद उसे ढूंढना शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें

आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9 बजे की है। शव को झील से निकाल कर एमजीएच की मॉर्च्यूरी पहुंचाया गया। जहां परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमॉर्टम किया गया। इसके साथ ही उसकी आंखों को दान किया गया है। मृतक किशोर मूल डेगाना का रहने वाला है और जोधपुर में उसके पिता नौकरी करते हैं।

रिपोर्ट- सुधीर पाल