Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Kota News: भारी संख्या में लोगों ने किया प्रदर्शन, मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान, पढ़े ये रिपोर्ट

लाडपुरा पंचायत समिति प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू और कैथून नगर पालिका अध्यक्ष आईना महक के नेत्रत्व में बडी संख्या में महिला पुरुष कोटा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।

Kota News: भारी संख्या में लोगों ने किया प्रदर्शन, मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान, पढ़े ये रिपोर्ट

कोटा जिले की कैथून नगर पालिका को कोटा नगर निगम में शामिल करने के विरोध में कैथून क्षेत्र के निवासी बड़ी संख्या में कोटा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। लाडपुरा पंचायत समिति प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू और कैथून नगर पालिका अध्यक्ष आईना महक के नेत्रत्व में बडी संख्या में महिला पुरुष कोटा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।

ये भी पढ़िए-

सभी लोग रैली के रूप में सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उसके बाद अतिरिक्त जिला मजिस्टरेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने बताया कि कैथून नगर पालिका एक सक्षम नगर पालिका है उसके पास अपने स्वयं के आय के साधन संसाधन है। कोटा नगर निगम 20 किलोमीटर दूर है। ऐसे में कैथून नगर पालिका को कोटा नगर निगम में मिलाना तर्कसंगत नहीं होगा।लोगों को आए दिन अपने छोटे-मोटे काम के लिए कोटा नगर निगम के चक्कर लगाने पड़ेंगे जो हर किसी के लिए बहुत मुश्किल होगा।

यदि विकास ही करना चाहते हैं तो

ऐसे में मुख्यमंत्री भजन लाल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और लाडपुरा क्षेत्र की विधायक कल्पना देवी से अपील है कि कैथून पालिका को कोटा नगर निगम में नहीं मिलाया जाए। यदि विकास ही करना चाहते हैं तो कैथून पालिका को द्वितीय श्रेणि या प्रथम श्रेणी की पालिका घोषित किया जाए। 

वही नगर पालिका कैथून की अध्यक्ष आईना महक ने कहा कि लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने मुख्यमंत्री को इस बाबत चिट्ठी लिखी है कि कैथून नगर पालिका को कोटा नगर निगम में शामिल किया जाए। आईना महक ने आरोप लगाया कि लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने दुर्भावना पूर्वक ऐसा किया है।

बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने आए

क्योंकि कैथून नगर पालिका में कभी भी बीजेपी का बोर्ड नहीं बन पाया इसलिए वह ऐसा चाहती है। जबकि कैथून की आम जनता ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहती और इसी के कारण कैथून निवासी लोग बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने आए हैं। सभी लोग चाहते हैं कि कैथून पालिका कोटा नगर निगम सीमा में शामिल नहीं हो। अन्यथा 20 किलोमीटर दूर कोटा के चक्कर लगाने पड़ेंगे।