Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Sriganganagar news: सुभाष रिवाड़ बने भाजपा किसान मोर्चा श्रीगंगानगर के जिला उपाध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार भाजपा श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह की अनुशंसा पर भाजपा किसान मोर्चा श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष सतपाल कासनिया ने अपनी जिला कार्यकारणी गठित करते हुए सुभाष रिवाड़ को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है.

Sriganganagar news: सुभाष रिवाड़ बने भाजपा किसान मोर्चा श्रीगंगानगर के जिला उपाध्यक्ष

नवनियुक्त किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष रिवाड़ ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी, जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतपाल कासनियां सहित समस्त प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया.

सुभाष रिवाड़ लालगढ़ जाटान शहर के रहने वाले हैं और भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं. इस समय वो देहात मंडल लालगढ़ के महामंत्री पद का निर्वहन कर रहे हैं. उन्हें इस पद का दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों ने खुशी जताई है.

रिपोर्ट - अमित चौधरी