Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

6 छक्कों की बरसात ! प्रियांश आर्य ने DPL 2024 में रचा इतिहास, अब बस IPL ऑक्शन का इंतजार

DPL 2024: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2024 में प्रियांश आर्य ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर युवराज सिंह को याद दिला दी, जानें प्रियांश की शानदार फॉर्म के बारे में, IPL ऑक्शन में उन पर किस प्रकार की बोली लग सकती है।

6 छक्कों की बरसात !  प्रियांश आर्य ने DPL 2024 में रचा इतिहास, अब बस IPL ऑक्शन का इंतजार

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2024 के पहले सीजन में ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 23वें मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़े। इस ऐतिहासिक मूमेंट को देखकर फैंस को युवराज सिंह याद आ गए। जिन्होंने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप में इग्लैंड के खिलाफ ये रिकॉर्ड अपने काम किया था। वहीं, प्रियांश इस उपलब्धि को अपने नाम करने वाले दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले और कुल तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह कारनामा रवि शास्त्री और युवराज सिंह ने किया था।

ये भी पढ़ें-

शानदार फॉर्म में प्रियांश आर्य 

15वें ओवर में प्रियांश ने न केवल 6 छक्के जड़े बल्कि इस सीजन का अपना दूसरा शतक भी पूरा किया। उन्होंने 50 गेंदों पर 120 रनों की विस्फोटक पारी खेली। जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल थे। इस शतक की बदौलत प्रियांश DPL के पहले सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले प्रियांश ने पुरानी दिल्ली 6 के खिलाफ 107 रनों की पारी खेली थी। खास बात रही उन्होंने ये स्कोर केवल  55 गेंदों पर बनाया। प्रियांश आर्य DPL के पहले सीजन में 8 मैचों में 82.29 के औसत और 195.25 के स्ट्राइक रेट से 576 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस सीजन में केवल दो बार ही 50 से कम स्कोर बनाया है, जो उनके शानदार फॉर्म का प्रमाण है।

प्रियांश आर्य क्रिकेट करियर 

बता दें, 23 साल के प्रियांश आर्य लेफ्ट-हैंड बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलते हैं और इंडिया-ए और अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2021 में दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। IPL 2025 के ऑक्शन से पहले प्रियांश आर्य की शानदार फॉर्म देखते हुए सभी फ्रैंचाइजी की नजरें उन पर टिकी हुई हैं। बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑक्शन में प्रियांश आर्य पर किस प्रकार की बोली लगती है और कौन सी टीम उन्हें अपनी टीम में शामिल करती है।