Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

IND vs BAN: ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके रोहित शर्मा, फिर भी बनाया रिकॉर्ड, यशस्वी ने वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे

IND vs BAN: भारतीय पारी का आगाज करते हुए यशस्वी जायसवाल हसन महमूद को लगातार 3 गेंदों में एक छक्का और दो चौके ठोके। इस तरह देखते ही देखते 13 गेंदों में 30 रन बना डाले। उनकी बैटिंग देखकर लग रहा था वो ऋषभ पंत की फास्टेस्ट टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिनके नाम 28 गेंदों में है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। चौथे ओवर में रोहित शर्मा 23 रन बनाकर आउट हुए तो यशस्वी जायसवाल थोड़ा स्लो हो गए। 

IND vs BAN: ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके रोहित शर्मा, फिर भी बनाया रिकॉर्ड, यशस्वी ने वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे
IND vs BAN

IND vs BAN: भारत बनाम बांग्लादेश कानपुर टेस्ट मैच आखिरकार तीन दिन के बाद खिली हुई धूप के साथ शुरु हुआ। के मैदान पर सिर्फ धूप नहीं खिली, बल्कि फैंस के चेहरे भी खिल गए। कप्तान रोहित शर्मा ने छक्कों की झड़ी लगा दी, तो एक हाथ ऐसा शानदार कैच पकड़ा कि फैंस ने तालियां बजाकर रोहित का अभिवादन किया। वहीं यशस्वी जायसवाल भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी आतिशी पारी खेली।

रोहित ने लूट ली कानपुर की महफिल !

बारिश द्वारा मैच का मजा किरकिरा करने के बाद जब मैच शुरु हुआ, तो रोहित शर्मा ने कानपुर टेस्ट में धमाल मचा दिया। बांग्लादेश के 233 रन पर सिमटने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग के लिए उतरे। यशस्वी जायसवाल ने आते ही पहले ओवर में तीन चौके लगाए लेकिन रोहित शर्मा ने तो हद ही कर दी। इस खिलाड़ी ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया और फिर अगली गेंद पर भी उन्होंने एक और लंबा छक्का मारा। रोहित शर्मा इसके साथ ही टेस्ट मैच की पहली दो गेंदों पर छक्के लगाने वाले पहले ओपनर बन गए।

कप्तान रोहित शर्मा ने खालिद अहमद की दो गेंदों पर छक्के जड़े और टेस्ट में पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाने वाले वो पहले ओपनर और चौथे खिलाड़ी हैं। सबसे पहले ये कारनामा 1948 में फॉफी विलियम्स ने, फिर सचिन ने 2013 में अपनी पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाए थे। उमेश यादव ने भी 2019 में अपनी पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाए थे। लेकिन 147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी ओपनर ने ये कारनामा किया है। रोहित और यशस्वी ने सिर्फ 3 ओवर में ही टीम इंडिया का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। टेस्ट क्रिकेट में पहली बार कोई टीम सिर्फ 3 ओवर में ही पचास का आंकड़ा छू पाई है।

ये भी पढ़ें

यशस्वी ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

भारतीय पारी का आगाज करते हुए यशस्वी जायसवाल हसन महमूद को लगातार 3 गेंदों में एक छक्का और दो चौके ठोके। इस तरह देखते ही देखते 13 गेंदों में 30 रन बना डाले। उनकी बैटिंग देखकर लग रहा था वो ऋषभ पंत की फास्टेस्ट टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिनके नाम 28 गेंदों में है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। चौथे ओवर में रोहित शर्मा 23 रन बनाकर आउट हुए तो यशस्वी जायसवाल थोड़ा स्लो हो गए। लेकिन यशस्वी ने 9वें ओवर में 31 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। तरह उन्होंने शार्दुल ठाकुर के 31 गेंदों में हाफ सेंचुरी के रिकॉर्ड की बराबरी की, जबकि वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 32 गेंदों में हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड दर्ज है। 


टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

• 28 ऋषभ पंत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु 2022
• 30 कपिल देव बनाम पाक, कराची 1982
• 31 शार्दुल ठाकुर बनाम इंग्लैंड, द ओवल 2021
• 31 यशस्वी जायसवाल बनाम बांग्लादेश, कानपुर 2024
• 32 वीरेंद्र सहवाग बनाम इंग्लैंड, चेन्नई 2008