Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

UP: बुलंदशहर में हुआ बड़ा हादसा...सिलेंडर ब्लास्ट से मकान के उड़े परखच्चे, 5 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

सूचना मिलते ही आनन-फानन में फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

UP: बुलंदशहर में हुआ बड़ा हादसा...सिलेंडर ब्लास्ट से मकान के उड़े परखच्चे, 5 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सोमवार रात एक भयानक और दर्दनाक हादसा हो गया। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के आशापुरी कॉलोनी में सिलेंडर फटने से एक मकान की छत ढह गई। हादसे में मलबे में दबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं मलबे में कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा ले रहे हैं।

ये भी पढ़िए-

बताया जा रहा है कि मलबे में महिलाओं और बच्चों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात एक मकान में अचानक सिलेंडर फट गया। विस्फोट होते ही पूरा मकान ढह गया और उसमें मौजूद लोग मलबे में दब गए। हादसा देख आसपास के लोगों ने आनन-फानन में सिकंदराबाद थाना पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

सूचना मिलते ही आनन-फानन में फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में एसडीएम, एसपी सिटी और सीओ भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कराया। मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई और मलबा हटाने का काम तेजी से शुरू कराया गया। पुलिस ने मलबे से अब तक पांच शव बरामद किए हैं। वहीं मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे

बताया जा रहा है कि मलबे में महिलाएं और बच्चे दबे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं।