Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Sai Baba Controversy: काशी में साईं मूर्ति विवाद, सनातन रक्षक दल प्रमुख अजय शर्मा गिरफ्तार, जानें क्यों छिड़ा संग्राम?

काशी में साईं मूर्ति विवाद गरमाया हुआ है। सनातन रक्षक दल ने शहर के मंदिरों से साईं मूर्ति हटाने की मुहिम शुरू की है। इस मामले में दल के अध्यक्ष अजय शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Sai Baba Controversy: काशी में साईं मूर्ति विवाद, सनातन रक्षक दल प्रमुख अजय शर्मा गिरफ्तार, जानें  क्यों छिड़ा संग्राम?

धर्म नगरी काशी में इन दिनों साई मूर्ती विवाद गरमाया है। सनातन रक्षक दल ने शहर के मंदिरों से साईं मूर्ति हटाने का फरमान जारी किया था। ऐसे कई वीडियो भी सामने आये थे। जहां मंदिरों से साईं मूर्ति हटाई जा रही थी। इसी बीच खबर है कि पुलिस ने बुधवार की देर रात सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ साईं प्रतिमा हटवाने की मुहिम चला रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार क लिया। जानकारी के अनुसार, शांति भंग मामले में पुलिस ने अजय को अरेस्ट किया है।

ये भी पढ़ें -

12 मंदिरों से हटवाई जा चुकी प्रतिमा

बता दें,अभी तक वाराणसी में 12 ज्यादा मंदिरों से साईं प्रतिमा को हटाया जा चुका है। वहीं, रविवार को कभी अजय शर्मा बड़ा गणेश मंदिर सहित 10 मंदिरों में साईं मूर्ति को हटवा चुके थे। अजय वर्मा का कहना है, हिंदू धर्म में साईं पूजा का कोई भी जिक्र नहीं है। यहां तक हमाले धर्म-पुराणों में भी इस बारे में कुछ नहीं लिखा गया है। लोग अज्ञानता और जानकारी के अभाव से उनकी पूजा कर रहे है। मंदिर में पूज्यनीय भगवान रहते हैं। यहां पर किसी मृत व्यक्ति की प्रतिमा रखने का कोई मतलब नहीं है। 

'शिव जी को समपर्ति काशी'

अजय शर्मा का कहना है, काशी में केवल उमापति महादेव की पूज होती है। यहां पर ज्यादातर मंदिरों में पूर्ण जानकारी न होने के कारण साईं मूर्ति की स्थापना की गई है। उन्होंन कहा कि इतिहास में जो गलती हुई है,हम बस उसे सुधारने का काम कर रहे हैं। साथ ही अजय शर्मा ने मंदिरों के पुजारियों-महंतों से इस अभियान में साथ देने की अपील करते हुए साईं प्रतिमा को हटाने का अनुरोध किया।