Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

नेपाल में फिर हुआ विमान हादसा, जानिए क्यों नेपाल है विमान यात्रा के लिए सबसे असुरक्षित? अब तक 900 लोगों की हो चुकी मौत!

Nepal Plane Crash: नेपाल में हादसे का शिकार हुआ प्लेन सौर्य एयरलाइंस का था, जिसका नंबर 9N - AME था। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला है कि विमान टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसल गया, जिसके कारण ये भीषण हादसा हो गया।

नेपाल में फिर हुआ विमान हादसा, जानिए क्यों नेपाल है विमान यात्रा के लिए सबसे असुरक्षित? अब तक 900 लोगों की हो चुकी मौत!
Nepal Plane Crash

Nepal Plane Crash: भारत के पड़ोसी देश से विमान के दुर्घटनाग्रस्थ होने की खबर सामने आई। विमान नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस प्लेन में 19 लोग सवार थे और ये प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था। दुर्घटना में ज्यादातर लोगों की मौत की खबर आ रही है, तो विमान के कैप्टन एमआर शाक्य गंभीर रुप से घायल है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। नेपाल में ये विमान हादसा क्यों हुआ, चलिए वो जानते हैं।

क्यों हुआ नेपाल विमान हादसा?

नेपाल में हादसे का शिकार हुआ प्लेन सौर्य एयरलाइंस का था, जिसका नंबर 9N - AME था। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला है कि विमान टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसल गया, जिसके कारण ये भीषण हादसा हो गया। जैसे ही हादसे की खबर आईं, मौके पर राहत और बचाव दल की टीम पहुंच गई है। तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे की कुछ तस्वीरें सामने आईं है,जिसमें विमान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं। ये तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। इस हादसे की वजह से विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई है। आपको बता दें, इसी रूट पर पहले भी विमान हादसा होते रहे है।

नेपाल विमान यात्रा के लिए सबसे असुरक्षित?

दुनिया के कई देश नेपाल को विमान यात्रा के लिए सबसे असुरक्षित मानते हैं। जिसका पुख्ता कारण भी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल में हर साल औसतन विमान क्रैश होता है। साल 2010 के बाद से नेपाल में अब तक कम से कम 12 बड़े विमान हादसे हुए हैं। जिसनें सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

1955 से 2023 तक हुए 68 विमान हादसे

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने 1955 के बाद से देश में कम से कम 68 हवाई जहाज दुर्घटनाएं दर्ज की हैं, उनमें हादसे सबसे 44 घातक बताए गए हैं। ये रिपोर्ट जनवरी 2023 तक की है। इससे पहले जनवरी 2023 में भी नेपाल में एक विमान हादसा हुआ था, जिसमें 72 लोगों की मौत हुई थी। ये हादसा यति एयरलाइंस के एक प्लेन क्रैश का था। जो काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था।

900 लोग गवां चुके हैं अपनी जान

नेपाल में हुए प्लेन क्रैश से एक बार फिर से हवाई यात्रा सुरक्षा को लेकर बहस शुरू कर दी है। ऐसा कहा जाता है कि नेपाल का आसमान विमानन आपदाओं से ग्रस्त है, जिसमें 1955 से लेकर जनवरी 2023 तक 900 से अधिक लोगों की मौत हुई।

ये भी पढ़े

क्यों होते हैं नेपाल में विमान हादसे?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल खतरनाक इलाकों और अप्रत्याशित मौसम का घर है, खासकर मानसून के दौरान यहां मौसम बहुत खराब रहता है। इस दौरान विमान हादसे होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसीलिए नेपाल का विमानन काफी हद तक सीमित प्रकार के विमानों जैसे ट्विन ओटर्स, लेट-एल 410 और डोर्नियर्स पर निर्भर करता है। ऐसे विमानों को तथाकथित ट्रंक सेक्टर के विपरीत, उच्च-इलाके वाले क्षेत्रों में छोटे टेकऑफ़ और लैंडिंग (एसटीओएल) हवाई क्षेत्रों की जरूरत होती है।

जब जनवरी 2023 में गई थी 72 लोगों की जान

जनवरी 2023 में नेपाल में यती एयरलाइंस का एक विमान क्रैश हुआ था। जिसमें 72 लोगों की मौत हुई थी। ये विमान नेपाल के केंद्रीय शहर पोखरा के पास लैंडिंग से कुछ मिनट पहले ही क्रैश हो गया। इस घटना में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित सभी 72 लोगों की जान चली गई। उससे पहले 29 मई, 2022 को भी नेपाल में एक विमान क्रैश हुआ था। तब तारा एयर का एक विमान मस्टैंग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, उस हादसे में विमान में सवार सभी 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2018 में काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास यूएस-बांग्ला एयरलाइंस का एक विमान क्रैश हुआ था। इस विमान दुर्घटनाग्रस्त में 51 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। नेपाल में पिछले 70 सालों में 1000 से ज्यादा लोगों ने विमान हादसों में जान गंवाई है।