Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल बढ़ा, केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दी जानकारी, 31 मई को हो रहे थे रिटायर

केंद्र सरकार ने आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल बढ़ा दिया है। ये कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ाया गया है। जनरल मनोज पांडे 31 मई को अपने पद से रिटायर होने वाले थे। सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है।

आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल बढ़ा, केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दी जानकारी, 31 मई को हो रहे थे रिटायर

केंद्र सरकार ने आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल बढ़ा दिया है। ये कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ाया गया है। जनरल मनोज पांडे 31 मई को अपने पद से रिटायर होने वाले थे। सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक जनरल मनोज पांडे ने आर्मी चीफ का पद 30 अप्रैल 2022 को संभाला था। तब से लेकर अब तक जनरल मनोज पांडे ने आर्मी के हित में कई लाभकारी काम किए हैं।

सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दी ये जानकारी

नोटिफिकेशन में कहा गया, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 26 मई को आर्मी के नियम 1954 के 16ए(4) के तहत आर्मी चीफ जनरल मनोज सी पांडे की सेवा में सेवानिवृत्ति की सामान्य आयु (31 मई) से एक महीने की अवधि यानी 30 जून तक के विस्तार को मंजूरी दे दी है।" अप्रैल 2022 में इस पद संभालने से पहले उन्होंने सेना के उप प्रमुख का पद संभाला था। जनरल मनोज पांडे को दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स (द बॉम्बे सैपर्स) में कमीशन दिया गया था। जानकारी दे दें कि इस समय आर्मी में करीबन  1.2 मिलियन जवान हैं।

6 मई 1962 में हुआ था मनोज पांडे का जन्म

उनके कार्यकाल में ही आर्मी ने लद्दाख में सीमा विवाद के बीच चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत करते हुए पूर्वी क्षेत्र में कई नए वेपन सिस्टम को तैनात किया। जनरल मनोज पांडे का जन्म 6 मई, 1962 को हुआ था। जनरल मनोज पांडे पिछले दो साल से अधिक समय तक 29वें आर्मी चीफ हैं।

आर्मी चीफ का कार्यकाल तील साल का होता है

जानकारी दे दें कि आर्मी चीफ का कार्यकाल तीन साल का होता है यानी इस पद पर 62 वर्ष के होने तक ही अपनी सेवा दे सकते हैं। वाइस चीफ का कार्यभार संभालने से पहले, पांडे कोलकाता स्थित पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे, जो पूर्वी क्षेत्र में चीन के साथ भारत के बॉर्डर की रक्षा करता है।