Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Delhi News: AAP की आतिशी के हाथ मुख्यमंत्री की कमान, इनसे पहले ये महिलाएं भी संभाल चुकी हैं पद !

दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और शिक्षा मंत्री आतिशी को नई मुख्यमंत्री चुना गया है। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी, जिनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित ने यह पद संभाला था। 

Delhi News: AAP की आतिशी के हाथ मुख्यमंत्री की कमान, इनसे पहले ये महिलाएं भी संभाल चुकी हैं पद !

दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और वर्तमान शिक्षा मंत्री आतिशी को नई मुख्यमंत्री कैंडिडेट बनाया गया है। आज सुबह दिल्ली में 11 बजे हुई आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। इस फैसले के साथ, आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। इससे पहले, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित ने इस पद पर अपनी सेवाएं दी थीं, जिनका दिल्ली की राजनीति में गहरा प्रभाव रहा है।

ये भी पढ़ें- Delhi New CM Atishi Marlena: दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री 'कठपुतली', जानिए क्यों है आतिशी 'लेडी बॉस'!

दिल्ली के सीएम पद के लिए ये नाम भी शामिल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि अगला सीएम कौन होगा। इस पद के लिए कई नामों पर अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसमें सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम प्रमुखता से शामिल था। हालांकि, अंत में विधायकों ने आतिशी पर भरोसा जताया और उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए चुना।

शिक्षा के क्षेत्र में कर चुकीं है कई महत्वपूर्ण कार्य

आतिशी को दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने सरकारी स्कूलों में सुधार और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियों को लागू किया है। उनका यह अनुभव और विजन दिल्ली की जनता के लिए आने वाले समय में भी फायदेमंद साबित होगा।

केजरीवाल की थी भरोसेमंद

आतिशी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी और भरोसेमंद सहयोगियों में से एक माना जाता है, उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा में कई अहम मुकाम हासिल किए हैं। 2019 में उन्हें पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से टिकट मिला जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन यह हार उनके लिए अंत नहीं थी। इसके बाद 2020 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी।

इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने उनको कैबिनेट में शामिल किया, जिससे  उनके राजनीतिक सफर को नई दिशा मिली। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके अनुभव और प्रतिबद्धता की वजह से पार्टी ने उन पर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद आतिशी पर इन महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी आई, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।

दिल्ली की पहली महिला सीएम का कार्यकाल

सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला सीएम थी, जिनका कार्यकाल अक्टूबर 1998 से दिसंबर 1998 तक था, इस छोटे से कार्यकाल में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण काम किए थे। उन्होंने बिजली के क्षेत्र में, जल संकट और स्वच्छता के लिए सुधार कार्य किए थे। जिससे दिल्ली की जनता की परेशानियों को खत्म किया जा सके।

दिल्ली की दूसरी महिला सीएम का कार्यकाल

शीला दीक्षित देश की राजधानी की दूसरी सीएम थीं, वह कांग्रेस पार्टी की नेता थीं और उन्होंने तीन बार लगातार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर कार्य किया। वे 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं, जो किसी भी मुख्यमंत्री का सबसे लंबा कार्यकाल था। उन्होंने भी अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जिसमें मेट्रो, सड़कों और फ्लाईओवरों का निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ें कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे।