Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Atishi Delhi CM: मिर्जापुर की बहू के सिर सजेगा दिल्ली का ताज, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से जुड़ा है ससुर का नेक काम!

Atishi Delhi CM: आतिशी मार्लेना का ससुराल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मझवा विधानसभा क्षेत्र के अनंतपुर गांव में है। ICAR के पूर्व अध्यक्ष और बीएचयू के वाइस चांसलर प्रो पंजाब सिंह के इकलौते बेटे प्रवीण सिंह की आतिशी पत्नी हैं। साल 2004 में प्रवीण सिंह और आतिशी की शादी हुई थी। आतिशी मार्लेना दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

Atishi Delhi CM: मिर्जापुर की बहू के सिर सजेगा दिल्ली का ताज, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से जुड़ा है ससुर का नेक काम!
Atishi Delhi CM

Atishi Delhi CM: मिर्जापुर सीरीज का फेमस डायलॉग है ‘गद्दी पर चाहे हम बैठें या मुन्ना नियम सेम होगा’, मौजूदा समय में दिल्ली की राजनीति में मिर्जापुर का ये डायलॉग फिट बैठ रहा है। वैसे ठीक भी है, क्योंकि यहां जितनी बात चल रही है, वो भी तो मिर्जापुर से ही ताल्लुख रखती है। जी हां....सही समझ रहे हैं आप। यहां हम AAP की आतिशी मार्लेना की ही बात कर रहे हैं।

आतिशी के CM बनने पर गांव में खुशी का माहौल

दिल्ली में सियासी हलचल के बीच अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद छोड़ा और अपनी सहयोगी और पार्टी की सबसे चुनिंदा और भरोसेमंद मंत्रियों में से एक आतिशी मार्लेना के मुख्यमंत्री बनने का ऐलान कर दिया। आतिशी ने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अनंतपुर गांव में खुशी की लहर है, कराण भी साफ है, आतिशी मार्लेना इस गांव की बहू हैं।

ये भी पढ़ें Delhi New CM Atishi Marlena: दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री 'कठपुतली', जानिए क्यों हैं आतिशी 'लेडी बॉस'!

मिर्जापुर की बहू दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री!

आतिशी मार्लेना का ससुराल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मझवा विधानसभा क्षेत्र के अनंतपुर गांव में है। ICAR के पूर्व अध्यक्ष और बीएचयू के वाइस चांसलर प्रो पंजाब सिंह के इकलौते बेटे प्रवीण सिंह की आतिशी पत्नी हैं। साल 2004 में प्रवीण सिंह और आतिशी की शादी हुई थी। आतिशी मार्लेना दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।

कौन हैं आतिशी मार्लेना के पति?

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी मार्लेना के पति प्रवीण सिंह पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं। प्रवीण एक रिसर्चर हैं, वो सद्भावना इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक पॉलिसी जैसे संस्थानों के साथ जुड़ कर काम कर रहे हैं। प्रवीण सिंह दिल्ली आईआईटी से पढ़े हैं और फिर आईआईएम अहमदाबाद से भी पढ़ाई की है। उन्होंने 8 साल तक कॉरपोरेट सेक्टर में काम किया है। प्रवीण भारत और अमेरिका की कई कंसल्टेंसी फर्म्स में भी काम कर चुके हैं। फिर सोशल सर्विस में काम करने के लिए उन्होंने अपना काम शुरु किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतिशी के पति प्रवीण भी शुरू से आम आदमी पार्टी में जुड़े थे, लेकिन बाद में प्रवीण ने चुपचाप लो प्रोफाइल में काम करना पसंद किया।

आतिशी के ससुर ने किया ये बड़ा काम!

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिण परिसर का श्रेय प्रो पंजाब सिंह को जाता है। प्रो पंजाब सिंह आतिशी के ससुर हैं। प्रो पंजाब सिंह 30 मई 2005 को काशी हिदू  विश्वविद्यालय के कुलपति पंजाब सिंह बरकछा पहुंचे थे।  उन्होंने बीएचयू का दक्षिण परिसर बनाने का ऐलान किया था. इसके बाद वर्ष 2006 में भूमि पूजन किया. उसी समय इसका नाम राजीव गांधी दक्षिणी परिसर रख दिया। 2700 एकड़ में फैले परिसर में आज हजारों छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।