Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

नोएडा की इन जगहों पर घूमने जाएंगे तो दिल्ली को भूल जाएंगे

नोएडा में भी कुछ ऐसी जगह हैं, जहां आप अपने पार्टनर या फैमिली के साथ घूमने जा सकते हैं। जो आपको बहुत पसंद आएंगी। कारण हैं ये जगह अपने आप में अनोखी हैं और आपको नया अनुभव भी देंगी। तो चलिए आज हम आपको नोएडा की घूमने वाली जगहों के बारे में बताते हैं।

नोएडा की इन जगहों पर घूमने जाएंगे तो दिल्ली को भूल जाएंगे
best places in noida

देश की राजधानी दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं? या फिर आप नोएडा के आस पास रहते हैं और सोच रहे हैं कि घूमने के लिए तो दिल्ली ही जाना पड़ेगा, तो ठहर जाइए। नोएडा में भी कुछ ऐसी जगह हैं, जहां आप अपने पार्टनर या फैमिली के साथ घूमने जा सकते हैं। जो आपको बहुत पसंद आएंगी। कारण हैं ये जगह अपने आप में अनोखी हैं और आपको नया अनुभव भी देंगी। तो चलिए आज हम आपको नोएडा की घूमने वाली जगहों के बारे में बताते हैं।

नोएडा सेक्टर 18


अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने निकले हैं, तो ये बात तो पक्की है कि जैसे हर लड़की को शॉपिंग पसंद होती है, उसी तरह से आपके पार्टनर को भी शॉपिंग पसंद होगी। तो इसके लिए आपको कहीं ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। आप नोएडा सेक्टर 18 की मार्केट जा सकते हैं। इस मार्केट की  सबसे खास बात यह है कि यहां सड़कों पर लगने वाली मार्केट काफी सस्ती होती है। यहां शाम होते ही आपको चारों तरफ केवल कपल्स ही नजर आएंगे। नोएडा सेक्टर 18 मार्केट मेट्रो से उतरते ही शुरू हो जाती है। 

ग्रैंड वेनिस मॉल

जैसा की आप नाम पढ़कर ही समझ गए होंगे कि ये मॉल की बात हो रही है। साथ ही वनीश के नाम का जिक्र है तो उसका भी कुछ जरूर मतलब होगा। तो आपको बता दें, ग्रैंड वेनिस मॉल ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा मॉल है। इस मॉल की खास बात ये है कि यहां आप अपने पार्टनर के साथ जिप लाइन राइड, बॉलिंग एली, ट्रैम्पोलिन पार्क, 7डी सिनेमा, सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स सिनेमा और वीआर गेम्स जैसी कई चीजों का मजा उठा सकते हैं। इसका पूरा पता प्लॉट नंबर SH3, साइट IV, परी चौक के पास, ग्रेटर नोएडा है। ये मॉल भी लोगों को काफी पसंद आता है।

द फ्लाइंग डाइन रेस्टोरेंट


नोएडा में आपको एडवेंचर करने का मौका भी मिलता है। अगर आप थोड़ा बहुत थ्रिल पसंद करते हैं, तो भी नोएडा में द फ्लाइंग डाइन रेस्टोरेंट आपको पसंद आयेगा। अगर अपने पार्टनर के साथ कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं, तो आप द फ्लाइंग डाइन रेस्टोरेंट जा सकते हैं। इस रेस्टोरेंट में आपको जमीन से 160 फीट ऊपर हवा में खाना खिलाया जाएगा।  सेक्टर 38 के गार्डन गैलेरिया मॉल के अंदर आप ऐसी डिनर नाइट का मजा ले सकते हैं। हालांकि ये थोड़ा एक्सपेंसिव है, यहां पर डिनर के लिए एक कपल को करीब 5000 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन ये एक्सपीरियंस आपको काफी समय तक याद रहेगा।