Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

रांची में इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने सरकार को घेरा, अखिलेश यादव ने भी लगाई दहाड़

झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन हुआ। इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने इस रैली में हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल  ने भी रैली को संबोधित किया। उन्होने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई लालच नहीं थी। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। वह देश को नंबर 1 बनाना चाहते हैं। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके हर निवाले पर नजर है। एक शुगर का मरीज है और वह पिछले 12 साल से हर दिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहा है, लेकिन उसे जेल में इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है। वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं... वे बहुत बहादुर हैं। वह शेर हैं। उन्हें जेल में भी 'भारत माता' की चिंता है।'' सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि मेरे पति की क्या गलती थी? उन्होंने जेल क्यों भेजा गया है? उन्होंने दिल्ली के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अस्पताल खोले। स्कूल खोले। इसलिए उन्हे जेल में डाल दिया गया।

रांची में इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने सरकार को घेरा, अखिलेश यादव ने भी लगाई दहाड़

झारखंड की राजधानी रांची में विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन हुआ। इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने इस रैली में हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल  ने भी रैली को संबोधित किया। उन्होने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता की कोई लालच नहीं थी। वह सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। वह देश को नंबर 1 बनाना चाहते हैं। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, उनके हर निवाले पर नजर है। एक शुगर का मरीज है और वह पिछले 12 साल से हर दिन 50 यूनिट इंसुलिन ले रहा है, लेकिन उसे जेल में इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है। वे दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं... वे बहुत बहादुर हैं। वह शेर हैं... उन्हें जेल में भी 'भारत माता' की चिंता है।'' सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि मेरे पति की क्या गलती थी? उन्होंने जेल क्यों भेजा गया है? उन्होंने दिल्ली के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अस्पताल खोले। स्कूल खोले। इसलिए उन्हे जेल में डाल दिया गया।

कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन का संदेश पढ़कर सुनाया

जेएमएम की रांची में हुई रैली को संबोधित करते हुए जेएमएम नेता कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के द्वारा जेल से भेज गए संदेश को पढ़ा। उन्होंने कहा कि साथियों आज झारखंड उलगुलान रैली में आपके साथ नहीं हूं।   विगत चार सालों से मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच-रचकर आखिरकार एक बेबुनियाद आरोप में करीब ढाई महीने से मुझे बिरसा जेल में बंद कर रखा है। इसी तरह आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी उनके सहयोगियों के साथ दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कर रखा है।

आजादी के बाद पहली बार हुआ ऐसा काम

हेमंत सोरेन के पत्र के माध्यम से कल्पना ने कहा कि यह आजादी के बाद पहली बार हुआ है, जब किसी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री और मंत्रियों को चुनकर चुनाव के ठीक पहले सुनियोजित तरीके से बेमुनियाद आरोपो में जेल में डाला गया है।  खैर कोई बात नहीं मुझे आज जेल में रहते हुए भी खुशी हो रही है कि जिस लोकतंत्र की रक्षा, हक, अधिकार की लड़ाई के लिए हम लड़ रहे हैं।  उसे केवल हम ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्य के नेता आगे बढ़ा रहे हैं।

अखिलेश यादव की दहाड़ में निशाने पर रही सरकार

INDIA ब्लॉक की 'उलगुलान न्याय महारैली' में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए उन्होने अपने संबोधन में कहा कि, "... जब से इन्होंने आपके(झारखंड) मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल भेजा है वे चुनाव हार चुके हैं... मैदान में जब पहलवान हारने लगता है तब कई तरह के हथकंडे अपनाता है... भाजपा यह न भूले कि शेर को गिरफ़्तार किया है लेकिन उनकी दहाड़ को गिरफ़्तार नहीं कर पाए हैं..."

तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी को जमकर घेरा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी को जमकर घेरा उनके निशाने पर भी केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री मोदी ही रहे उन्होने कहा कि, "पीएम मोदी ने केवल ये काम किए हैं- देश में गरीबी बढ़ाई, महंगाई बढ़ाई, जुमलेबाजी की। 2014 में उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी..वो नौकरी कहां गई? कालाधन वापस आएगा और सभी के खाते में 15 लाख रुपए डाले जाएंगे। आप लोग के खाते में पैसा नहीं आया लेकिन बीजेपी के खाते में चंदा चुनावी बॉड के जरिए हजारों- करोड़ों रुपए आ गए हैं..."