Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

NEET-UG 2024 पेपर लीक मामला: सीबीआई के हत्थे चढ़ा NEET पेपर लीक का 'मास्टरमाइंड' 2 'सॉल्वर' MBBS छात्र भी गिरफ्तार

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने "मास्टरमाइंड" को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 2 सॉल्वर भी शामिल हैं। दोनों MBBS छात्र राजस्थान के भरतपुर स्थित एक मेडिकल कॉलेज के हैं। आरोपी कुमार मंगलम राजस्थान के भरतपुर से MBBS सेकेंड ईयर का छात्र है और दूसरा आरोपी दीपेंद्र शर्मा भी भरतपुर सेकेंड ईयर का छात्र है।

NEET-UG 2024 पेपर लीक मामला: सीबीआई के हत्थे चढ़ा NEET पेपर लीक का 'मास्टरमाइंड' 2 'सॉल्वर' MBBS छात्र भी गिरफ्तार

नई दिल्ली: NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में CBI ने शनिवार को "मास्टरमाइंड" को गिरफ्तार कर लिया है। एक बी।टेक छात्र और दो MBBS छात्रों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने NEET-UG 2024 पेपर में 'सॉल्वर' के रूप में काम किया था। आरोपियों में पेपर लीक गिरोह का मास्टरमाइंड शशिकांत पासवान भी शामिल है। शशिकांत हजारीबाग से पेपर चुराने वाले पंकज और गिरफ्तार रॉकी से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें - Rajasthan News: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, जानें कितना बढ़ जाएगा आपका बिल?

राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं दोनों सॉल्वर

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 2 सॉल्वर भी शामिल हैं। दोनों MBBS छात्र राजस्थान के भरतपुर स्थित एक मेडिकल कॉलेज के हैं। आरोपी कुमार मंगलम राजस्थान के भरतपुर से MBBS सेकेंड ईयर का छात्र है और दूसरा आरोपी दीपेंद्र शर्मा भी भरतपुर सेकेंड ईयर का छात्र है। पेपर लीक के दौरान कुमार मंगलम और दीपेंद्र दोनों हजारीबाग में मौजूद थे और पेपर सॉल्व करके दिया था।

ये गिरफ्तारियां रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान की फस्ट इयर की MBBS छात्रा सुरभि कुमारी की गिरफ्तारी के एक दिन बाद की गईं। सुरभि कुमारी से 5 मई को NEET-UG परीक्षा के दिन चोरी हुए परीक्षा प्रश्नपत्र को हल करने में उसकी भागीदारी के संबंध में दो दिनों तक पूछताछ की गई थी।

पटना AIIMS से जुड़े पेपर लीक के तार

कुमारी की गिरफ्तारी से पहले सॉल्वर मॉड्यूल का हिस्सा रहे पटना एम्स के चार एमबीबीएस छात्रों को सीबीआई ने हिरासत में लिया था और उन्हें चार दिनों की रिमांड पर रखा गया है। कड़ियां जोड़ते हुए सीबीआई की टीम की जांच पटना एम्स तक पहुंची। यहां से गुरुवार को चार मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार किया गया।

पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड है संजीव

2010 से ही कई परीक्षा पेपर लीक मामलों में उसका नाम सामने आया है। संजीव मुखिया पहले बिहार के सबसे बड़े शिक्षा माफिया रंजीत डॉन के साथ काम करता था, फिर उसने अपना खुद का गिरोह बना लिया। हाल ही में बीपीएससी परीक्षा का पेपर संजीव मुखिया और उसके गिरोह ने लीक किया था। संजीव मुखिया फरार है और उसकी ओर से अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गई है। संजीव मुखिया नालंदा से ही पेपर लीक गिरोह का संचालन करता था। संजीव नालंदा उद्यान महाविद्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर काम करता रहा है।