Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Atishi Hunger Strike: जल मंत्री आतिशी का अनशन समाप्त, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

Atishi Hunger Strike: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी बीते 5 दिनों से लगातार अनशन कर रहीं थी, जोकि खत्म हो गया। आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बताया कि आतिशी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनका अनशन खत्म हो गया है।

Atishi Hunger Strike: जल मंत्री आतिशी का अनशन समाप्त, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Atishi Hunger Strike

Atishi Hunger Strike: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी बीते 5 दिनों से लगातार अनशन कर रहीं थी, जोकि खत्म हो गया। आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बताया कि आतिशी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनका अनशन खत्म हो गया है।

आप नेता संजय सिंह ने अनशन को लेकर क्या कहा?

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के अनशन को लेकर आप पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा, ''दिल्ली की जल मंत्री आतिशी लगभग पांच दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर थीं और उनकी एक ही मांग थी कि दिल्ली के हक का पानी, दिल्ली के अधिकार का पानी मिले। 28 लाख लोगों के हक का पानी दिया जाए। कल उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। कल उनको कई जगह अस्पताल में ले जाया गया, डॉक्टर ने कहा इनको जल्द एडमिट कराया जाए, नहीं तो इनका जीवन जा सकता है।''

ICU में किया गया भर्ती

जल मंत्री आतिशी को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वहां डॉक्टर्स ने बताया है कि जब आतिशी को अस्पताल लाया गया था तब उनका ब्लड शुगर लेवल 36 तक पहुंच गया था, जोकि काफी चिंताजनक होता है। इसके साथ ही यूरीन में किटोन भी थे, उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। उनकी तबीयत ठीक है और डॉक्टर्स की एक टीम उनका ICU में ख्याल रख रही है। उनके तमाम टेस्ट कराए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

आप नेता संजय सिंह ने साधा निशाना

जल मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर संजय सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है और कहा है कि आतिशी ने दिल्ली को पानी दिलाने के लिए हरियाणा सरकार, एलजी से बात की और पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी। हक का पानी दिलाने कि लिए संघर्ष किया, उनकी बात नहीं सुनी। हम हरियाणा के हक का पानी नहीं मांग रहे हैं, हम दिल्ली के हक का पानी मांग रहे हैं। दिल्ली के लोग इस भीषण गर्मी में पानी के संकट से जूझ रहे हैं।