Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Bharatpur news: राजस्थान में जन्माष्टमी की धूम, भक्तिमय हुआ माहौल, जानिए क्या है खास

राजस्थान के भरतपुर में कान्हा जन्मोत्सव मनाया जाता है। कृष्ण मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। बांकेबिहारी, दरियाब मोहनजी, टांडा मदनमोहनजी, मोहनजी बुढ़ की हाट, पंचमुखी लड्डू गोपालजी, राधारमण, मीठा चरणामृत सहित विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन चल रहे हैं।

Bharatpur news: राजस्थान में जन्माष्टमी की धूम, भक्तिमय हुआ माहौल, जानिए क्या है खास

देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी हुई हैं। राजस्थान के भरतपुर में भी त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह है। कृष्ण जन्माष्टमी का भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आज त्योहार के मौके पर मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़िये - Janmashtami 2024: राजस्थान पर बरसती है भगवान कृष्ण की विशेष कृपा, सात में से तीन प्रमुख श्री विग्रह हैं यहां

मंदिरों में धार्मिक आयोजन
राजस्थान के भरतपुर में कान्हा जन्मोत्सव मनाया जाता है। कृष्ण मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। बांकेबिहारी, दरियाब मोहनजी, टांडा मदनमोहनजी, मोहनजी बुढ़ की हाट, पंचमुखी लड्डू गोपालजी, राधारमण, मीठा चरणामृत सहित विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन चल रहे हैं।

सज गईं पकवानों की दुकानें
भक्त हर्षोल्लास से कन्हैया का जन्मदिन मनाने में लगे हैं। बाजार में मावा मिठाई, मलाई पुआ और कलाकंद की दुकानें सज गयी हैं। जन प्रतिनिधि भी आज कृष्ण भक्ति में लीन नजर आये। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह बांके बिहारी और मोहन मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश-प्रदेश में अमन-चैन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग भी आस्था के रंग में डूबे नजर आए। वह राधारमण मंदिर पहुंचे और भगवान कृष्ण के अभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

रात 12 बजे होगा भगवान का अभिषेक
रात 12 बजे तक प्राचीन मंदिरों में बांकेबिहारी का अभिषेक कर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों में विराजमान कृष्ण और राधा की मूर्तियों को दूध, दही और शहद के साथ पंचामृत से स्नान कराया गया है। रात 12 बजे भक्तों को कान्हा के दर्शन कराए जाएंगे।

दुकानों में खरीदारों की भीड़
करीब 150 मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कान्हा की एक झलक पाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। बाजारों में कान्हा की पोशाक, झूला और लड्डू-गोपाल की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। भरतपुर जिला बृज क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है।