Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

RAKSHABANDHAN 2024: जानिए राशिवार कौन सी राखी बांधें भाई को, जो रातों रात चमक जाए भाई की किस्मत !

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि राखी के रंगों को राशियों के साथ जोड़कर यह सरल कार्य अधिक शुभ परिणाम ला सकता है और भाई-बहनों के लिए इस त्यौहार को और भी अधिक विशेष बना सकता है।

RAKSHABANDHAN 2024: जानिए राशिवार कौन सी राखी बांधें भाई को, जो रातों रात चमक जाए भाई की किस्मत !

रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम और अटूट विश्वास का एक बहुत ही पवित्र त्यौहार है। हर कोई चाहता है कि उसका भाई या बहन हमेशा तरक्की करे और उसके जीवन में खुशहाली बरकार रहे। इसीलिए हर एक बात का बहनें इस त्यौहार में खास ख्याल रखती हैं। इसी कड़ी में चलिए आपको बताते हैं कि इस बार रक्षा बंधन में आप अपने भाई को उसकी राशि के अनुसार कौन सी राखी बांधे-

इसे भी पढ़िये - Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन में भाभी को राखी क्यों बांधनी चाहिए, इसकी शुरुआत कैसे हुई?

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि राखी के रंगों को राशियों के साथ जोड़कर यह सरल कार्य अधिक शुभ परिणाम ला सकता है और भाई-बहनों के लिए इस त्यौहार को और भी अधिक विशेष बना सकता है। इस त्यौहार की खुशी और आशीर्वाद को बढ़ाने के लिए अपने भाई को आप उसकी राशि के अनुसार उसी रंग की राखी बांधें सकते हैं जिससे वो तरक्की की बुलंदियों को छुए। 

कब बांधे राखी ?

रक्षा बंधन या राखी सावन महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है। 2024 में यह सोमवार 19 अगस्त को पड़ रहा है। राखी बांधने का सबसे अच्छा समय दोपहर 01:30 बजे से रात 09:08 बजे तक है, इस दौरान अशुभ भद्रा समय से बचना चाहिए। पूर्णिमा तिथि सुबह 03:04 बजे शुरू होती है और उसी दिन रात 11:55 बजे समाप्त होती है।

मान्यता है कि इस दिन बहन अपने भाई को उसकी राशि के अनुसार राखी बांधे, तो उसे इन संयोगों के चलते अधिक शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मेष राशि 
मेष राशि का स्वामी मंगल है। ऐसे में अगर मेष राशि के भाइयों को लाल रंग की राखी बांधी जाए तो उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होगी

वृषभ राशि
शुक्र को वृषभ राशि का स्वामी माना जाता है। ऐसे में इस साल भाइयों की कलाई पर नीले रंग की राखी बांधना अधिक फलदायी साबित होगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि का स्वामी बुध है। इसलिए मिथुन राशि के भाइयों की कलाई पर उनकी बहनों को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए, इससे भाइयों की तार्किक शक्ति का विकास भी होगा।

कर्क राशि 
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इसलिए अगर बहनें भाइयों की कलाई पर सफेद राखी बांधेंगी तो इससे उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी हर समस्या से मुक्ति मिलेगी।

सिंह राशि 
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव काफी शुभ माने जाते हैं। इस वर्ष अगर इस राशि के भाईयों की कलाई पर पीली या लाल राखी बांधी जाए तो इससे उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में काफी सफलता मिलेगी।

कन्या राशि
बुध ग्रह को कन्या राशि का स्वामी माना जाता है। ऐसे में अगर कन्या राशि की बेटियां अपने भाइयों की कलाई पर गहरे हरे रंग की राखी बांधें तो इससे उनके भाइयों के सभी अधूरे काम पूरे होंगे।

तुला राशि
तुला राशि का स्वामी शुक्र है। ऐसे में इस राशि के भाइयों की कलाई पर उनकी बहनों को गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे भाइयों की आयु लंबी होती है।

वृश्चिक राशि
मंगल देव या मंगल वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह है। ऐसे में अगर बहनें वृश्चिक राशि के भाइयों की कलाई पर लाल या मैरून रंग की राखी बांधें तो इससे उन्हें अपने दुश्मनों पर विजय पाने में मदद मिलेगी।

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु या बृहस्पति हैं। इसलिए इस वर्ष इस राशि के भाइयों की कलाई पर बहनों को पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे उन्हें पेशेवर स्तर पर बड़ा मुकाम हासिल करने की शक्ति मिलेगी।

मकर राशि 
शनि देव को मकर राशि का स्वामी माना जाता है। इसलिए शनि देव की विशेष कृपा और अच्छे परिणाम पाने के लिए बहनों को मकर राशि के भाइयों की कलाई पर नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कुंभ राशि
मकर राशि के साथ-साथ कुंडली के स्वामी शनिदेव कुंभ राशि के भी स्वामी हैं। ऐसे में अगर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर गहरे रंग की राखी बांधेंगी तो उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति माने जाते हैं। ऐसे में इस राशि के भाइयों की कलाई पर बहनों को पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे उन्हें गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा प्राप्त होगी और हर रोग से मुक्ति मिलेगी।